..................... अक्षय कुमार और शिखर धवन की सेल्फी | Akshay Kumar and Shikhar Dhawan’s selfie on the sets of Bachchan Pandey - Hindi Filmibeat

'बच्चन पांडे' की शूटिंग के बीच अक्षय कुमार और शिखर धवन की मुलाकात- शानदार सेल्फी वायरल

By Filmibeat Desk

अक्षय कुमार इन दिनों जैसलमेर में फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग कर रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले फिल्म से अक्षय का लुक रिलीज किया गया। वहीं, अब भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के साथ अक्षय की एक फोटो वायरल हो रही है, जो शिखर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फैंस इस तस्वीर को देखकर बेहद उत्साहित हैं।

शिखर ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके लिखा- "आपसे मिलना हमेशा मज़ेदार होता है। मुलाक़ात बढ़िया रही।" वहीं, कुछ फैंस ने जहां इस मुलाकात पर हैरानी जताई, कुछ ने लिखा- गब्बर से गब्बर की मुलाकात....

Akshay Kumar

दरअसल, अक्षय ने गब्बर इज़ बैक नाम से एक फ़िल्म में काम किया था, जो 2015 में आयी थी और संयोग से शिखर को भी सभी गब्बर नाम से बुलाते हैं। धवन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला था। उम्मीद है कि वनडे और टी-20 सीरीज के दौरान धवन की भारतीय टीम में फिर से वापसी होगी।

वहीं, अक्षय कुमार की बात करें तो बच्चन पांडे की शूटिंग 21 जनवरी से शुरु हो चुकी है, जो 2 महीने तक नॉन स्टॉप चलेगी। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिल्म 26 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिमन्यु सिंह, कृति सैनन, जैकलीन फर्नाडीज, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और अरशद वारसी भी फाइनल हो चुके हैं। खास बात है कि यह साजिद नाडियाडवाला के साथ अक्षय कुमार की दसवीं फिल्म है। इससे पहले इस जोड़ी ने हाउसफुल सीरिज, मुझसे शादी करोगी, हे बेबी जैसी फिल्में दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X