अक्षय कुमार और सलमान खान की दरियादिली देखकर इस एक्टर की आंखों में आ गए आंसू, साथ बैठकर खाया खाना

Actor Rajesh Sharma on Akshay Kumar- Salman Khan: टेलीविजन और फिल्मों के चर्चित एक्टर राजेश शर्मा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान और अक्षय कुमार की दिल खोलकर तारीफ की है। राजेश शर्मा ने सलमान के साथ 'बजरंगी भाईजान' और अक्षय के साथ 'लक्ष्मी' में काम किया है।
हाल ही में राजेश शर्मा ज़ी5 की ओरिजिनल फिल्म मिसेज अंडरकवर में राधिका आप्टे के साथ नजर आए थे। इससे पहले इन्हें तनु वेड्स मनु 2, एम एस धोनी जैसी फिल्मों में भी देखा गया था और काफी तारीफ भी मिली थी। राजेश महज 20 साल के थे उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया था। एक्टिंग के सफर में अपनी पहचान बनाने के लिए इन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा।
सलमान खान हमेशा साथ लंच करते थे
राजेश शर्मा ने बजरंगी भाईजान में सलमान खान के साथ काम करने को याद किया और बताया, "मैं सलमान खान के बारे में क्या कह सकता हूं! उनके साथ मेरी पहली फिल्म बजरंगी भाईजान थी। हमारी टीम हमारे लिए दोपहर का खाना उपलब्ध कराती थी लेकिन सलमान हमेशा मुझे लंच के दौरान उनके साथ शामिल होने के लिए कहते थे।"
अक्षय की बात सुनकर आंखों में आ गए आंसू
एक्टर ने आगे बताया, "इसी तरह, अक्षय भी खाने के शौकीन हैं। मैं लक्ष्मी के सेट पर खाना खा रहा था, जब उन्होंने मुझे फोन किया और मैं उनके पास यह सोचते हुए गया कि 'मैंने क्या किया, वह मुझे क्यों बुला रहे हैं'? लेकिन उन्होंने मुझे लंच के लिए बुलाया था। शूटिंग मुंबई में थी और उन्होंने अपने घर से खाना मंगवाया। मैं स्तब्ध रह गया। एक सुपरस्टार मुझे खाने की पेशकश कर रहा है। ये मेरे लिए बड़ी बात थी। उस समय वास्तव में मेरी आँखों में आँसू थे।"


Click it and Unblock the Notifications
