Video अक्षय कुमार की Sooryavanshi का खतरनाक हेलीकॉप्टर स्टंट, रोहित शेट्टी के साथ
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी से एक शानदार हेलीकॉप्टर स्टंट का वीडियो लीक हो चुका है। इतना तो तय है कि एक्शन के लिहाज से रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार का भरपूर इस्तेमाल किय है। तभी तो वह इस शानदार एक्शन सीन में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। फिल्म में पहली बार रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार एक साथ आ रहे हैं। फिल्म 27 मार्च को रिलीज़ हो रही है। रोहित शेट्टी के कॅाप यूनिवर्स की ये अगली कड़ी है।

जिससे दर्शक मुलाकात सिंबा में कर चुके हैं। देखा जाए तो सिंबा और सिंघम के एक्शन और दमदार पुलिस की भूमिका को निर्देशक रोहित शेट्टी पर्दे पर उतारने में बखूबी सफल हुए हैं। इस बार इस वीडियो से साफ जाहिर होता है कि अक्षय कुमार सच मेें खतरों के खिलाड़ी हैं। जहां पर इस शूट को पूरा करने का जिम्मा अक्षय ने खुद पर लिया। ( नीचे देखिए इसका VIDEO)


Click it and Unblock the Notifications











