सूर्यवंशी की सफलता पर बोले अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी- 'इतना प्यार देने के लिए फैंस का धन्यवाद'
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' ने बॉक्स ऑफिस पर बेजोड़ सफलता हासिल की है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 10 दिन गुजार लिये हैं और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म की सफलता पर अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने प्रशंसकों के प्रति आभार जताया है।
हाल ही में 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रोहित शेट्टी को इस सफलता के लिए सम्मानित भी किया। लॉकडाउन के वजह से महीनों से थम- सी चुकी फिल्म इंडस्ट्री सूर्यवंशी के साथ एक बार फिर तहलका मचा रही है।

सूर्यवंशी पर बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, "सूर्यवंशी केवल मेरी सफलता नहीं है, यह आपके आशीर्वाद से मिली सफलता है। हम साथ मिलकर काम करते रहेंगे। जब भी बुरा वक्त आयेगा हम साथ खड़े होंगे। आपके प्यार के लिए धन्यवाद और हमारी सभी फिल्मों के लिए समर्थन देना जारी रखें।"
पीवीआर पिक्चर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमल ज्ञानचंदानी ने 'सूर्यवंशी' की रिलीज एक साल से भी ज्यादा समय तक रोककर रखने और सिनेमाघरों में ही रिलीज करने पर रोहित शेट्टी की तारीफ की।


Click it and Unblock the Notifications