सुपरहिट 'सूर्यवंशी' के बाद, फिर साथ आ रहे हैं अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी, धमाकेदार एक्शन फिल्म की तैयारी!

Akshay Kumar and Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में फिल्म 'सूर्यवंशी' के साथ अक्षय कुमार की एंट्री हुई थी। फैंस ने इस फिल्म और किरदार को खूब प्यार दिया और फिल्म सुपरहिट रही थी। एक ओर जहां अपनी कॉप यूनिवर्स को निर्देशक अजय देवगन की सिंघम अगेन के साथ आगे ले जाने वाले हैं। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स आई है कि रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार एक और एक्शन फिल्म के लिए साथ जुड़ रहे हैं।
कोई शक नहीं कि अक्षय फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित होंगे। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन की आगामी फिल्म को हरी झंडी दे दी है, जिसे मोहित सूरी द्वारा निर्देशित किया जाएगा।
अक्षय कुमार की एक्शन- थ्रिलर फिल्म
जी हां, इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को रोहित शेट्टी नहीं, बल्कि मोहित सूरी डायरेक्टर करेंगे। सूत्रों की मानें तो रोहित, मोहित और अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से इस प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं और स्क्रिप्ट ने आखिरी रूप दिया जा रहा है। ये एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म होगी।
पिंकविला के रिपोर्ट की मानें तो, इस फिल्म में एक दमदार स्टारकास्ट होगी। यह उन फिल्मों में से पहली होगी जिसे रोहित आने वाले समय में बनाने की योजना बना रहे हैं। जबकि सभी पेपरवर्क पूरी हो चुकी है, टीम अब शूटिंग शेड्यूल पर प्लान कर रही है। उम्मीद है कि फिल्म अगले साल से शुरुआती महीनों में फ्लोर पर आ जाएगी।
रोहित शेट्टी- अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
आगामी फिल्मों की बात करें.. तो इस समय रोहित शेट्टी सिंघम अगेन में व्यस्त हैं, जिसमें अजय देवगन और दीपिका पादुकोण दिखने वाले हैं। ये फिल्म 2024 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
वहीं, अक्षय कुमार की आगामी फिल्म है 'मिशन रानीगंज', जो 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, अक्षय आने वाले साल में 'बड़े मियां छोटे मियां', 'हेरा फेरी 3', 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications