Akshay Kumar- Raveena Tandon: प्यार, सगाई, धोखा.. सभी गिले शिकवे भुलाकर अक्षय कुमार के गले मिलते दिखीं रवीना

Akshay Kumar- Raveena Tandon: अभिनेता अक्षय कुमार और रवीना टंडन सालों बाद एक कार्यक्रम में गले मिलते दिखे। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश 2023 इवेंट में स्टेज शेयर किया। इवेंट में, दोनों कलाकार एक-दूसरे के बगल में बैठे और अनाउंसमेंट के दौरान बातचीत करते भी दिखे।
इस अवार्ड शो में, अक्षय कुमार ने 'स्टाइल हॉल ऑफ फ़ेम - मेल' पुरस्कार जीता। रवीना ने उन्हें अवॉर्ड दिया। एक वीडियो में वह विनर के तौर पर अक्षय का नाम अनाउंस करती नजर आ रही हैं। जिसे सुनकर अभिनेता अपनी कुर्सी से उठते हैं और स्टेज पर जाकर रवीना के गले मिलते हैं।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन को यूं साथ में देखकर फैंस भी हैरान हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'असंभव'.. वहीं, दूसरे ने लिखा- 'कोई जल्दी से इन्हें अगली फिल्म में कास्ट करो..'
मोहरा से बनी थी सुपरहिट जोड़ी
रवीना टंडन और अक्षय कुमार के इतिहास की शुरूआत फिल्म मोहरा से हुई थी। इस फिल्म के साथ उनकी जोड़ी रील और रियल.. दोनों जगह सुपरहिट हो चुकी थी। फिल्म रिलीज के तुरंत बाद ही दोनों रिश्ते में आ चुके थे। दोनों के बारे में गपशप होती रहती थी लेकिन ये रिश्ता तब खत्म हुआ जब रवीना को पता चला कि उनकी बेस्ट फ्रेंड शिल्पा शेट्टी के साथ अक्षय कुमार का अफेयर चल रहा है।
अक्षय और रवीना की हो चुकी थी सगाई
एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा कि मैं एक नॉर्मल लाइफ जीना चाहती थी। इसलिए मैंने उससे सगाई की जिसे मैं जानती थी। मैंने ये सोचकर अपना करियर भी पहले ही छोड़ दिया था और ये तय था कि मेरी शूटिंग के आखिरी दिन हम शादी कर लेंगे। गौरतलब है कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन की सगाई चुपचाप एक मंदिर में हो चुकी थी। और ये एक अच्छा खासा आयोजन था, जहां पंडित समेत दोनों तरफ के परिवार मौजूद थे।
हर बार माफ किया लेकिन....
रवीना का कहना था कि अक्षय हर लड़की को प्रपोज़ कर देता था। और उम्मीद करता था कि मैं उसे माफ कर दूं। ऐसा मैंने तीन साल तक किया भी लेकिन फिर मुझे लगा कि ये कब तक चलेगा। इसलिए मैंने ये सिलसिला खत्म कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
