मसूरी में 'रत्सासन' के रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं अक्षय कुमार- रकुल प्रीत, मौसम का मजा लेते शेयर किया वीडियो

अक्षय कुमार बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने 'राम सेतु' की शूटिंग खत्म की है और अब अपनी अगली फिल्म की ओर रुख कर चुके हैं। अक्षय ने मसूरी में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। उन्होंने शूटिंग के दौरान की एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो बर्फबारी का मजा लेते दिख रहे हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंह दिखेंगी। बता दें, यह सुपरहिट तमिल फिल्म 'रत्सासन' की हिंदी रीमेक है। जिसमें अक्षय एक पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगे। सेट से वीडियो शेयर करते हुए सुपरस्टार ने लिखा- "मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मेरे पास ऐसी जॉब है जिसकी वजह से मैं इतने खूबसूरत अनुभव ले पाता हूं। मसूरी में शूट करना एक सपने जैसा है.."

akshay-kumar-and-rakul-preet-singh-starts-shooting-for-ratsasan-remake-in-mussoorie

रिपोर्ट्स के अनुसार, मसूरी में फिल्म की शूटिंग चार दिन तक चलेगी। ये हिंदी रीमेक एक साइको किलर की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो युवा लड़कियों को अपना शिकार बनाता है और बार-बार पुलिस की गिरफ्त से बच निकलता है।

मिशन सिंड्रेला

मिशन सिंड्रेला

रिपोर्ट्स की मानें तो हिंदी रीमेक का टाइटल दिया गया है- मिशन सिंड्रेला। 'बेल बॉटम' निर्देशक रंजीत तिवारी इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने वाले हैं।वहीं, बेल बॉटम के बाद, इस फिल्म को भी जैकी भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बाल तस्करी पर है फिल्म

बाल तस्करी पर है फिल्म

रिपोर्ट के मुताबिक, "ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय एक बाल तस्करी रैकेट का पता लगाते हैं, जिसका नाम है 'सिंड्रेला'। प्रोड्यूसर्स फ़िलहाल इस फिल्म को 'प्रोजेक्ट सिंड्रेला' कहकर बुला रहे हैं और उन्होंने 'सिंड्रेला' और 'मिशन सिंड्रेला' जैसे टाइटल एसोसिएशन के पास रजिस्टर्ड करवाए हैं.."

रत्सासन

रत्सासन

रत्सासन की बात करें तो यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है। राम कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विष्णु विशाल और अमाला पॉल ने मुख्य किरदार निभाया था। 2018 में रिलीज इस फिल्म का तेलुगु रीमेक भी बनाया गया था।

तुरंत साइन की फिल्म

तुरंत साइन की फिल्म

बताया जा रहा है कि, अक्षय को फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने तुरंत ही फिल्म के लिए हामी भर दी। जैकी भगनानी के साथ ये अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म है।

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों में शामिल है- रक्षाबंधन, राम सेतु, बच्चन पांडे, पृथ्वीराज, सेल्फी, ओह मॉय गॉड 2, सोरारई पोटरु हिंदी रीमेक, गोरखा.. और वेब सीरीज 'दि एंड'..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X