..................... Akshay Kumar और Rakul Preet स्टारर पूजा एंटरटेनमेंट की 'कठपुतली' ने ओटीटी पर बनाया रिकॉर्ड | Akshay Kumar and Rakul Preet Singh starrer Cuttputlli Becomes The Most Streamed Film Of 2022 - Hindi Filmibeat

Akshay Kumar और Rakul Preet स्टारर पूजा एंटरटेनमेंट की 'कठपुतली' ने ओटीटी पर बनाया रिकॉर्ड

akshay-kumar-and-rakul-preet-singh-starrer-cuttputlli-becomes-the-most-streamed-film-of-2022

Akshay Kumar's Cuttputli made a record: साल 2022 अक्षय कुमार के लिए बॉक्स ऑफिस पर भले ही खास ना रहा हो, लेकिन ओटीटी पर उनकी फिल्म कठपुतली ने रिकॉर्ड बनाया है। सामने आ रही खबर के मुताबिक, अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह स्टारर पूजा एंटरटेनमेंट की साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर कठपुतली ने 2022 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की सूची में टॉप पोजीशन हासिल किया है।

कठपुतली के साथ, डिज्नी + हॉटस्टार साल 2022 के लिए सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली फिल्मों और सीरीज की सूची में टॉप पर है। मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 26.9 मिलियन व्यूज के साथ कठपुतली इस लिस्ट पर राज कर रही है।

कठपुतली में अक्षय और रकुल के अलावा सरगुन मेहता, जोशुआ लेक्लेयर और चंद्रचूर सिंह ने भी अहम भूमिका निभाए हैं। ये तमिल फिल्म 'रत्सासन' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

पूजा एंटरटेनमेंट की बात करें तो, प्रोडक्शन हाउस के पास इस साल के लिए बड़ी योजनाएं हैं। मेकर्स जल्द ही गणपथ, कैप्सूल गिल, बड़े मियां छोटे मियां, कर्ण और अन्य जैसे बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं।

मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कठपुतली ने डिज्नी + हॉटस्टार में 2022 में भारत में हिंदी भाषा के ओटीटी मूल दर्शकों की संख्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टॉप 15 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ओरिजिनल शो और फिल्मों में से सात डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध हैं।

कठपुतली को ओटीटी पर ए थर्सडे, गोविंदा नाम मेरा, हॉटस्टार पर फ्रेडी और अमेज़न प्राइम वीडियो पर गहराइयां जैसी फिल्मों ने कड़ी टक्कर दी लेकिन स्ट्रीमिंग व्यूज में कठपुतली की तुलना कोई भी फिल्म नही कर पाई।

इससे पहले 2020 में, अक्षय कुमार स्टारर लक्ष्मी ने स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड तोड़ थे। वहीं, ऑरमैक्स द्वारा जारी टॉप 10 मेल हिंदी फिल्म स्टार्स की सूची में भी अक्षय को टॉप पोजीशन मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X