इंदौर के बाद फिल्म प्रमोशन के लिए हैदराबाद पहुंची 'रक्षा बंधन' की टीम, अक्षय कुमार की झलक पाने उमड़ पड़ी भीड़

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी रिलेशनशिप ड्रामा फिल्म 'रक्षा बंधन' की टीम फिल्म रिलीज होने से पहले देश भर के विभिन्न शहरों का दौरा कर रही है। दुबई, पुणे और इंदौर के दौरे के बाद बहुप्रतीक्षित फिल्म की टीम अभिनेता अक्षय कुमार, निर्माता आनंद एल राय और फिल्म के सह कलाकार सादिया खतीब, स्मृति श्रीकांत, सहजमीन कौर , दीपिका खन्ना सहित हाल ही में हैदराबाद पहुंचे।

इंदौर की यात्रा के बाद, रक्षा बंधन को टीम हैदराबाद रवाना हुई और वहां मल्टीप्लेक्स में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। कहने की जरूरत नहीं है कि अपने पसंदीदा सुपरस्टार को वहां देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी और फिल्म की टीम को लोगों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।

akshay-kumar-and-raksha-bandhan-team-reached-hyderabad-for-film-promotion

दिलचस्प बात यह है कि जहां अक्षय को अलग-अलग शहरों की यात्रा के दौरान अपने सह-कलाकारों के साथ लूडो खेलते देखा गया है और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेने के लिए उन्हें इंदौर के लोकप्रिय छप्पन बाजार में ले जाने का अपना वादा भी पूरा किया।

फिल्म प्रचार के दौरान हर शहर से अपनी ऑन-स्क्रीन बहनों को कुछ खास उपहार देना भी जारी रखा। इस बार टीम हैदराबाद में थी, जिसे "मोतियों का शहर" भी कहा जाता है, अक्षय बहनों को हैदराबाद के प्रसिद्ध एमजी बाजार में ले गए। मोतियों की खरीदारी के लिए और उपहार देने की परंपरा को जारी रखा।

आनंद एल राय द्वारा निर्देशित, ज़ी स्टूडियो, अलका हीरानंदानी और केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित, हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित फिल्म 'रक्षा बंधन' का संगीत हिमेश रेशमिया द्वारा तैयार किया गया है। गीत इरशाद कामिल के हैं।

भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार, नीरज सूद, सीमा पाहवा, सादिया खतीब, अभिलाष थपलियाल, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहजमीन कौर अभिनीत रक्षा बंधन 11 अगस्त 2022 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X