अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी फिर आ रही है साथ, 2022 में होगी शुरु होगी कॉमेडी फिल्म
पिछले दिनों फिल्म से सेट से अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। उसके बाद निर्देशक ने यह खुलासा भी कर दिया है कि वो अक्षय के साथ एक कॉमेडी फिल्म करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह कॉमेडी- ड्रामा अगले साल यानि की 2022 में फ्लोर पर आ जाएगी। अक्षय और प्रियदर्शन लगभग 11 सालों के बाद साथ आ रहे हैं।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने हेरा फेरी, भूलभूलैया, भागमभाग, गरम मसाला जैसी जबरदस्त कॉमेडी फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी सुपरहिट रही है। कोई शक नहीं कि अक्षय फैंस के लिए यह बड़ी खबर है। लंबे समय से दर्शक उन्हें एक परफेक्ट कॉमेडी फिल्म देखना चाह रहे हैं।

पीटीआई से बात करते हुए प्रियदर्शन ने बताया, "ये फिल्म कॉमेडी और इमोशन से बनेगी। आप कह सकते हैं कि फिल्म में 70 प्रतिशत कॉमेडी होगी और 30 प्रतिशत क्लाइमैक्स में इमोशन्स होंगे.."
साथ ही निर्देशक ने यह साफ कहा है कि ये हेरा फेरी 2 नहीं होगी। उन्होंने बताया कि, फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 की वजह से ऐसा मुमकिन नहीं हो सका। अब इस फिल्म की शूटिंग को अगले साल की शुरुआत में शुरू करने की तैयारी है। फिल्म की बेसिक स्क्रिप्ट तैयार है जिस पर लगातार काम जारी है।
बहरहाल, यहां जानें सुपरस्टार की आने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











