..................... Akshay Kumar and parineeti chopra Film Mission Raniganj Beautiful and Romantic Song Keemti Release - Hindi Filmibeat

'मिशन रानीगंज' का रोमांटिक गाना 'कीमती' हुआ रिलीज, अक्षय कुमार - परिणीति चोपड़ा की केमिस्ट्री ने जीता सबका दिल

Mission Raniganj Song

Mission Raniganj Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं। पर्सनल लाइफ को लेकर परिणीति की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही हैं। वहीं प्रोफेशनल लाइफ में परिणीति अपनी फिल्म 'मिशन रानीगंज' की रिलीज को लेकर लाइम लाइट में हैं। फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने में परिणीति और अक्षय कुमार की केमस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया है।

परिणीति और अक्षय कुमार का गाना-

'मिशन रानीगंज' की रिलीज में अब सिर्फ कुछ दिन ही बाकी है। फिल्म की शानदार झलक के साथ धमाकेदार ट्रैक अब पूजा एंटरटेनमेंट और जेजस्ट म्यूजिक ने अपनी बहुप्रतीक्षित रेस्क्यू थ्रिलर 'मिशन रानीगंज' के रोमांटिक गीत 'कीमती' के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा काफी रोमाटिंक और प्यारा हैं। यह गीत प्यार के सार और एक्टर्स द्वारा निभाए गए किरदारों, सरदार जसवंत सिंह गिल और निर्दोश कौर के बीच साझा किए गए खास रिश्तों को खूबसूरती से दर्शाता है। इस गाने में दोनों की केमस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

'कीमती' एक म्यूजिकल रत्न है जिसे विशाल मिश्रा के जानदार वोकल्स और म्यूजिक के साथ जीवंत किया गया हैं। इसे जाने माने लेखक कौशल किशोर द्वारा लिखा गया हैं, जबकि शबीना खान ने गाने को कोरियोग्राफ किया हैं। इस गाने को सुनने वालो ने इसकी जमकर तारीफ की और खूब प्यार लुटाया।

मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू ओएसटी (ओरिजिनल साउंडट्रैक) की दुनिया में जैकी भगनानी के जेजस्ट म्यूजिक की शुरुआत का भी प्रतीक है, और जेजस्ट म्यूजिक के मिशन रानीगंज का यह खूबसूरत साउंडट्रैक निश्चित रूप से दर्शकों को भावपूर्ण संगीत की यात्रा पर ले जाएगा।

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म-

टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित, वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित, और जेजस्ट म्यूजिक के आकर्षक गानों के साथ, 'मिशन रानीगंज' नवंबर 1989 में रानीगंज कोयला खदानों में वीरतापूर्ण बचाव अभियान की मनोरंजक और प्रेरणादायक वास्तविक जीवन की कहानी बताने के लिए तैयार है। 'मिशन रानीगंज' 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ दर्शक एक यादगार सिनेमाई अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं जो समय के खिलाफ दौड़ने वाले गुमनाम नायक को श्रद्धांजलि देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X