..................... रिलीज हुआ 'फिलहाल 2' गाने का टीजर! Akshay Kumar and Nupur Sanon's song Filhaal 2 teaser out now! - Hindi Filmibeat

Teaser- रिलीज हुआ 'फिलहाल 2' गाने का टीजर, दुल्हन बनीं नजर आ रहीं हैं नूपुर सैनन!

नूपुर सैनन और सुपरस्टार अक्षय कुमार का मोस्ट अवेटेड गाना फिलहाल 2 इस समय चर्चा में है। गौरतलब है कि इस गाने का टीजर आज रिलीज हुआ है। इसके रिलीज होते ही ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर अपने रिएक्शन दे रहे हैँ। गाने के टीजर में दिखाया गया है कि नूपुर सैनन की शादी हो रही है और दुल्हन के जोड़े में खड़ी हैँ। जबकि अक्षय कुमार लोगों के बीच डांस करते हुए उनको देख रहे हैं।

इससे इतना तो तय है कि फिर से ये गाना लोगों को काफी इमोशनल करने आ रहा है। टीजर में सिर्फ इतना सुनाई दे रहा है.. 'इक बात बताओ तो।' 'फिलहाल' गाने के सिंगर बी पार्क हैं।

akshay kumar, nupur sanon, अक्षय कुमार, नूपुर सैनन

इसके पहले रिलीज हुआ गाना काफी चर्चा में रहा था और इसके बोल एक बार फिर से जॉनी ने लिखे और अरविंदर खैरा ने डायरेक्ट किया था। एक बार फिर यही टीम इस गाने का निर्माण करने वाली है।

पिछले गाने की बात करें तो इसमें दिखाया जाता है कि कैसे उनकी पूर्व प्रेमिका का एक्सिडेंट हो जाता है और वह उसे अस्पताल ले जाते हैं। इस दौरान दोनों को पुरानी यादे ताजा होने लगती हैं।

अंत में दोनों के पति-पत्नी आते हैं दोनों की आंखों में आंसू होते हैं और फिर दोबारा अलग हो जाते हैं। फिलहाल आप देखिए फिलहाल 2 गाने का ये शानदार टीजर को तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X