..................... Akshay Kumar and Manushi Chillar as Prithviraj ans Sanyogita in Yashraj Films' next - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार का 2021 का धमाका - पृथ्वीराज चौहान, मिल गई संयोगिता, देखिए तस्वीर

अक्षय कुमार यशराज फिल्म्स के साथ अपना सबसे बड़ा पीरियड और कॉस्ट्यूम ड्रामा करने जा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान के किरदार में दिखेंगे और अब इस फिल्म में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर संयोगिता का किरदार निभाती दिखाई देंगी। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं पिंजर फेम चंद्रप्रकाश द्विवेदी। फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर जा सकती है।

माना जा रहा है कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा, जल्दी ही की जा सकती है। अक्षय के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है लेकिन ये तय है कि अगर पृथ्वीराज चौहान बायोपिक अगले साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी तो 2021 का सबसे बड़ा धमाका अक्षय कुमार के नाम हो सकता है।

akshay-kumar-and-manushi-chillar-as-prithviraj-ans-sanyogita-in-yashraj-films-next

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक रिपोर्टर ने अक्षय से पूछा कि क्या वो इस फिल्म के लिए वज़न बढ़ाएंगे? क्योंकि अक्षय को हमेशा उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है। इस पर अक्षय ने उस रिपोर्टर से पूछा कि क्यों? मोटे थे क्या वो? तूने देखा है उनको? फिल्म के लिए अक्षय जल्दी ही तैयारी शुरू करेंगे।

पृथ्वीराज चौहान, चौहान वंश के एक राजा थे। उनकी और संयोगिता की प्रेम कहानी काफी मशहूर है। इस प्रेम कहानी को हिंदी टीवी सीरियलों ने भी काफी भुनाया है ऐसे में देखना है कि अब फिल्म में क्या अलग होगा।

देखिए, प्रचलित कथाओं पर बनी बॉलीवुड फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X