अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर ने हवन के साथ शुरू की फिल्म 'पृथ्वीराज'- देंखे VIDEO
यशराज बैनर तले अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'पृथ्वीराज' की घोषणा हो चुकी है। लंबे समय से यह फिल्म चर्चा में थी। अक्षय कुमार ने इसे अपनी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताया है। सूत्रों की मानें तो, यह फिल्म तराइन युद्ध के बैकड्रॉप पर सेट होगी, जिसे इतिहासकार दुनिया की 100 निर्णायक लड़ाइयों में से एक मानते हैं।
फिल्म में जहां अक्षय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाते नजर आएंगे.. वहीं इस फिल्म से डेब्यू करने को तैयार हैं मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर, जो कि संयोगिता का किरदार निभाएंगी। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दिवाली 2020 में रिलीज होगी। फिल्म से जुड़ा एक वीडियो अक्षय कुमार ने शेयर किया है, जहां अक्षय- मानुषी और निर्देशक हवन करते दिख रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है- Here's to auspicious beginnings 🙏 Stepping into the world of #Prithviraj. In theatres #Diwali2020! Need your love and best wishes as always.
पृथ्वीराज चौहान, चौहान वंश के एक राजा थे। उनकी और संयोगिता की प्रेम कहानी काफी मशहूर है। इस प्रेम कहानी को हिंदी टीवी सीरियलों ने भी काफी भुनाया है ऐसे में देखना है कि अब फिल्म में क्या अलग होगा।
खास बात है कि इसी दिन कंगना रनौत की एक्शन फिल्म 'धाकड़' भी रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक हैं रजनीश घई, जबकि प्रोड्यूस किया है सोहेल मकलई ने। कंगना रनौत की एक्शन फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनने वाली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दिवाली 2020 पर बॉक्स ऑफिस पर किसका धमाका होता है- अक्षय कुमार या कंगना रनौत।


Click it and Unblock the Notifications











