अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित समेत इन बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी को दीं जन्मदिन की बधाई!
आज यानि 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इस मौके पर उनके समर्थक और करीबी लगातार उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैँ। बता दें कि नरेंद्र मोदी की ख्याति कितनी ज्यादा है ये किसी से भी छिपा नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने अब अपने उम्र 71 साल पूरे कर लिए हैं। 17 सितंबर 1950 को उनका जन्म हुआ था। काफी समय तक वो गुजरात के सीएम रहे थे और लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री हैं।
उनके जन्मदिन के मौके पर ना सिर्फ नेता बल्कि भारतीय सितारे लगातार उनको लेकर ट्वीट कर रहे हैँ। इस मौके पर सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ साथ कई सितारों ने बधाई दी है।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर मशहूर है कि वो लगातार सभी से संवाद करते हैं और कई बार देखा जाता है कि इंडस्ट्री के सितारों और फिल्ममेकर्स से वो मुलाकात करते रहते हैं।
कई बार ऐसा होता है कि वो सितारों के सुख दुख में ट्वीट्स करते हैं, जैसा कि अक्षय कुमार की मां के निधन के बाद उन्होने किया था। यही कारण है कि इंडस्ट्री के लोग उनसे काफी प्रभावित हैं। फिलहाल आप देखिए सितारों के ट्वीट्स...


Click it and Unblock the Notifications