Akshay Kumar और John Abraham की इस रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म का बनेगा सीक्वल, मेकर्स ने किया ऐलान

Desi Boyz Sequel: साल 2022 के खत्म होते होते प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है की कि वो इरोज इंटरनेशनल के साथ मिलकर अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'देसी बॉयज़' के सीक्वल का निर्माण करने वाले हैं। इतना ही नहीं, ये टीम अजय देवगन की ओंकारा का रीमेक भी बनाने वाली है।
इस बारे में बात करते हुए आनंद पंडित ने कहा, "हां, यह सच है कि मैंने इरोज इंटरनेशनल और पराग सांघवी के साथ दो आइकॉनिक फिल्मों के सीक्वल और रीमेक बनाने के लिए सहयोग किया है। इन दोनो फिल्मों की कहानी, स्टार कास्ट और संगीत के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। अलग-अलग कारणों से उनकी एक कल्ट फॉलोइंग है और ऐसा लगता है कि इन हिट फिल्मों को फिर से देखने और अपनी कहानियों को आगे बढ़ाने के लिए यह सही समय है।"
वहीं, पराग सांघवी कहते हैं, "इन क्लासिक फिल्मों की विरासत को आगे ले जाना सचमुच में एक बहुत ही अनूठा अनुभव होगा और आनंद भाई एवं इरोज इंटरनेशनल के साथ साझेदारी करना बहुत रोमांचक रहेगा।"
देसी बॉयज (2011) बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी है, जिसका निर्देशन निर्देशक डेविड धवन के बेटे रोहित धवन ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं, जबकि संजय दत्त ने एक एक्सटेनडेड कैमियो किया था।
बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की स्टारकास्ट क्या होगी। क्या फैंस को एक बार फिर अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी देखने को मिलेगी? जहां फैंस ओंकारा की रीमेक को लेकर नाराजगी दिखा रहे हैं.. वहीं देसी बॉयज के सीक्वल को लेकर उनमें उत्सुकता है। हालांकि फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर फिलहाल कोई खबर सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications