..................... Akshay Kumar and Jacqueline Fernandez met Administrator Praful Patel during the shooting of Ram Setu! अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज ने रामसेतु की शूटिंग - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज ने रामसेतु की शूटिंग के दौरान प्रफुल्ल पटेल से की मुलाकात!

खिलाड़ी अक्षय कुमार इस वक्त कई फिल्में कर रहे हैं और उनकी शूटिंग जारी है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज नजर आने वाली हैं जो कि 'राम सेतु' की शूटिंग कर रहीं हैं। लेकिन वक्त एक तस्वीर सोशल मीडिया पर नजर आ रही है जिसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार और और जैकलीन फर्नांडीज प्रशासक प्रफुल्ल पटेल के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों सितारे रामसेतु की शूटिंग के दौरान उनसे मिले थे।

रामसेतु की टीम ने हाल ही में ऊटी शेड्यूल पूरा किया है। अब खबर है कि वो शूटिंग के लिए श्रीलंका रवाना होंगे। हालांकि इंडिया टुडे के मुताबिक वहां पर शूटिंग की अनुमति नहीं मिल पाई जिस कारण फिल्म की शूटिंग दमन में की जाएगी।

akshay kumar, अक्षय कुमार

अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज की इस तस्वीर को प्रफुल्ल पटेल ने साझा किया है और लिखा है.. "बॉलीवुड अभिनेता और सेलिब्रिटी अक्षयकुमार और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज जो फिल्म "रामसेतु" की शूटिंग के लिए दमन के मेहमान थे उनसे आज मुलाकात हुई।

अक्षय ने यूटी प्रशासन को अपार समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और दमन की सुंदरता की प्रशंसा की।'' ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है और फैंस इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म सूर्यवंशी में नजर आए थे और इस फिल्म को काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आईं थीं। वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार रामसेतु के अलावा पृथ्वीराज, अतरंगी रे, बच्चन पांडे और गोरखा जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X