अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन करेंगे साल 2021 में धमाका, तगड़ी डिटेल आयी सामने !
अक्षय कुमार साल 2020 में बैक टू बैक कई बहुप्रतिक्षित फिल्मों की सौगात लेकर आ रहे है। लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट अनुसार अक्षय कुमार जल्द एक और नए किरदार के साथ आ रहे हैं। इस फिल्म में उनका साथ देंगे ऋतिक रोशन। वॅार और सुपर 30 के जरिए ऋतिक रोशन ने साल 2019 को दर्शकों के लिए खास बना दिया है।
वॅार में टाइगर श्रॅाफ के साथ अपनी जोड़ी बनाने के बाद वह अक्षय कुमार के साथ नई फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ऋतिक और अक्षय पहली बार किसी फिल्म में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक पौराणिक ड्रामा में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे। ये बड़े स्केल की फिल्म बताई जा रही है।

हालांकि फिल्म से जुड़ी कोई विस्तार जानकारी सामने नहीं आयी है। मुमकिन है कि साल 2021 से फिल्म से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने लायी जा सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह इस साल बैक टू बैक अक्षय कुमार की लंबी फिल्मों की फेहरिस्त में जिसकी शूटिंग खत्म करने के साथ रिलीज और प्रमोशन पर अक्षय कुमार का फोकस होगा। यहां देखिए डिटेल रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications