कोरोना का कहर: अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना का महादान, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स करेंगे डोनेट
कोरोना वायरस की दूसरी लहर बीच ऑक्सीजन और अस्पताल में बेड की कमी की खबरें सामने आ रही है। पिछले साल जहां कोरोना के दौरान लोग आर्थिक समस्या का सामना कर रहे थे। वहीं इस बार महामारी अपने साथ जिंदगी भी भारी संख्या में तबाह कर रही हैं। ऐसे में कई सामाजिक संस्था और प्रशासन अपना काम कर रहा है।
इस बीच अब स्टार्स भी उठ कर सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स लोगों को पहुंचा रहे हैं जो कि जल्द कोरोना संक्रमित लोगों को मिलेगी।

ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकरी दी है और बताया है कि लंदन की एक फाउंडेशन की मदद से वह ऐसा कर पाने में सफल रही हैं।ऑक्सीजन दान करने के फैसले पर अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications