..................... फॉक्स स्टार नहीं करेगा भारत में बिजनेस, ठंडे बस्ते में गई अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म? Akshay kumar and Fox star studio deal for the films in trouble now? - Hindi Filmibeat

फॉक्स स्टार नहीं करेगा भारत में बिजनेस, ठंडे बस्ते में गई अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म?

सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो एक के बाद एक कई धमाकेदार फिल्में करते रहते हैं। लेकिन इस समय एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि अक्षय कुमार के फैंस को दुखी कर सकती है। खबर है कि अक्षय कुमार के साथ फॉक्स स्टार स्टूडियो की एक डील अधर में लटक गई है और हो सकता है कि वो हमेशा के लिए चली जाए। खबर है कि फॉक्स स्टार स्टूडियो ने इंडिया में बिजनेस ना करने का फैसला किया है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है।

इसके पहले नवंबर 2018 में फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने घोषणा की थी कि वो अक्षय कुमार के बैनर 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' के साथ तीन फिल्मों में काम करने वाली है।

akshay kumar, अक्षय कुमार

इसके बाद अक्षय कुमार की इनके साथ 2 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और तीसरी फिल्म इस फैसले के चलते ठंडे बस्ते में चली गई है। फॉक्स स्टार के साथ अक्षय कुमार की पहली फिल्म 'मिशन मंगल' जो कि काफी पसंद की गई थी।

इसके बाद अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी' रिलीज हुई जो कि दुर्भाग्यवश ओटीटी पर रिलीज करनी पड़ी थी। फिर लोगों को इंतजार था कि अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म कौन सी होगी?

लेकिन ये इंतजार अब इंतजार ही रहने वाला है। इस समय ये खबर काफी चर्चा में है कि अक्षय कुमार की फिल्म अब रिलीज नहीं होने वाली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो अतरंगी रे को लेकर चर्चा में चल रहे हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X