Selfiee First Look- अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की तगड़ी फिल्म, फैंस बोले- अब होगा बड़ा धमाका!

selfiee

सुपरस्टार अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी का ऐलान कुछ समय पहले हुआ था और इसको देखकर फैंस काफी खुश हुए थे कि दोनों सितारे पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। इस वक्त इस फिल्म से एक बड़ा धमाका हुआ है, क्योंकि दोनों सितारों के मोशन पोस्टर्स के साथ उनके फर्स्ट लुक सामने आए हैं। इस मोशन पोस्टर से तो ऐसा लग रहा है कि दोनों सितारे एक दूसरे से भिड़ते हुए दिखेंगे।

अक्षय कुमार ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ''फैंस स्टार बनाते हैं। फैंस तोड़ भी सकते हैं! जानिए क्या होता है जब एक फैन अपने आइडल के खिलाफ हो जाता है। 24 फरवरी को सिनेमाघरों में #सेल्फी देखें।''

इसके बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''सुपर फर्स्ट लुक है, सुपरस्टार अक्षय कुमार का।'' एक ने लिखा है, ''ये तो काफी बड़ा धमाका होगा।''

इसके अलावा एक पोस्ट इमरान हाशमी ने किया है और लिखा, ''एक सुपरस्टार, एक सुपरफैन। ये जोड़ी है या प्रतिद्वंद्विता?'' इसपर इमरान हाशमी के फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

इस फिल्म का ऐलान काफी पहले हुआ था और फैंस तब से उनका इंतजार कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार इसके अलावा गोरखा और बड़े मियां छोटे मियां को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी इन फिल्मों से अपडेट सामने आएंगी। इस साल भी वो हर साल की तरह कुछ बड़े धमाके करने वाले हैं।

बात करें इमरान हाशमी की तो उनको काफी समय पहले एक फिल्म में देखा गया था लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म से उनकी भी वापसी काफी अच्छी हो सकती है। अक्षय कुमार काफी समय से एक हिट फिल्म की तलाश में है और ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म से उनकी ये तलाश पूरी हो जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X