टाईगर 3 में सलमान खान के बाद अब अक्षय कुमार से टक्कर लेंगे इमरान हाशमी, करण जौहर की ड्राईविंग लाईसेंस रीमेक
बॉलीवुड में रोज़ नए अनाउंसमेंट हो रहे हैं और नई फिल्मों पर काम शुरू हो रहा है। इनमें से लगातार साउथ की फिल्मों के रीमेक भी शामिल है। अब खबर है कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स 2019 की मलयालम फिल्म ड्राईविंग लाईसेंस का रीमेक बनाने जा रही हैं और फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे अक्षय कुमार और इमरान हाशमी।
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे राज मेहता। राज मेहता ने अपना डेब्यू किया था अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ के साथ। फिलहाल वो वरूण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, अनिल कपूर स्टारर जुग जुग जीयो की शूटिंग में व्यस्त हैं।

बात करें इमरान हाशमी की तो अगले साल इमरान हाशमी धमाका करने वाले हैं यशराज फिल्म्स की टाईगर 3 के साथ। अक्षय कुमार इस समय भले ही बॉलीवुड के सबसे व्यस्त सितारे हैं लेकिन फिर भी एक के बाद एक अक्षय कुमार नए प्रोजेक्ट साईन कर रहे हैं और उतनी ही तेज़ गति से पुराने प्रोजेक्ट पूरे कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने इस साल सात फिल्में पूरी कर ली हैं।

इमरान हाशमी टाईगर 3 में व्यस्त
इस समय इमरान हाशमी, सलमान खान की फिल्म टाईगर 3 के काम में व्यस्त है। माना जा रहा है कि फिल्म में इमरान हाशमी के केवल एंट्री सीन पर 10 करोड़ से ऊपर का बजट खर्च किया जा रहा है। फिल्म में इमरान हाशमी, पाकिस्तान के टाईगर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और हाल ही में इमरान हाशमी ने भी साफ मना कर दिया कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वो टाईगर 3 में काम कर रहे हैं। ये सब सिर्फ अफवाहें हैं।

एज़रा रीमेक की भी शुरूआत
फिल्म ड्राईविंग लाईसेंस इमरान हाशमी के लिए इकलौती मलयालम रीमेक नहीं होगी। इससे पहले वो मलयालम हॉरर फिल्म एज़रा रीमेक पर काम शुरू कर चुके थे। लेकिन कोरोना काल के बीच इस फिल्म का काम कहां तक पहुंचा है और ये फिल्म अभी भी बन रही है या नहीं बन रही है, इसकी पुष्टि फिल्म की टीम ने अभी तक नहीं की है।

हिट मशीन बनने जा रहे हैं अक्षय कुमार
बात करें अक्षय कुमार की तो दीवाली पर सूर्यवंशी की रिलीज़ के साथ ही अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर हिट मशीन बनने की तैयारी करेंगे। जनवरी 2022 के गणतंत्र दिवस वीकेंड पर यशराज फिल्म्स की पृथ्वीराज, महाशिवरात्रि पर साजिद नाडियाडवाला की बच्चन पांडे, स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रक्षाबंधन और दीवाली 2022 पर राम सेतु के साथ अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस का सूखा सूद समेत खत्म करेंगे।

कई फिल्मों की तैयारी
वहीं अक्षय कुमार के नाम पर एक लंबी फिल्मों की लिस्ट भी तैयार है। इनमें अगर रीमेक फिल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार को सूर्या स्टारर सूररई पोतृ रीमेक का ऑफर दिया गया है और अक्षय भी इस फिल्म को करने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वैसे भी परदे पर अक्षय कुमार का देशभक्ति अवतार हिट है तो बॉक्स ऑफिस पर उनकी देशभक्ति करोड़ों की कमाई कर जाती है। ऐसे में सूररई पोतृ रीमेक के लिए भी सूर्या ने अक्षय कुमार को ही ऑफर दिया है।

धर्मा प्रोडक्शन्स के पास भरमार
जहां धर्मा प्रोडक्शन्स के पास भी इस समय फिल्मों की लाईन लगी हुई है वहीं वो लगातार नए प्रोजेक्ट्स की तैयारी कर रहा है। इस समय अगर धर्मा के पुराने प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनमें सूर्यवंशी, दोस्ताना 2, तख्त जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं कोरोना के बीच, धर्मा प्रोडक्शन्स ने जुग जुग जीयो और मिस्टर लेले पर काम शुरू कर दिया। कोरोना के बाद, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर शरण शर्मा की क्रिकेट फिल्म और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एरियल एक्शन फिल्म शामिल है।
अक्षय, इमरान और राज मेहता, अपने अपने प्रोजेक्ट से खाली होने के बाद मलयालम फिल्म ड्राईविंग लाईसेंस के हिंदी रीमेक पर काम शुरू कर देंगे। फिल्म एक सुपरस्टार और एक मोटर वेहिकल पुलिस ऑफिसर की कहानी है। सुपरस्टार को जल्दी से जल्दी ड्राईविंग लाईसेंस चाहिए होता है जिसके लिए वो गैर कानूनी ढंग से अपने फैन से मदद लेता है। ये फैन मोटर विभाग का ऑफिसर है। लेकिन बाद में ये मदद इन दोनों को ही भारी पड़ती है। पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजरामुद्दू स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी।


Click it and Unblock the Notifications











