..................... Akshay kumar and daughter Nitara have a spring in their step - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार का बेटी नितारा के साथ डांस..देखिए वीडियो..SUPER CUTE

अक्षय कुमार और नितारा के पैरों में स्प्रिंग लगे हैं ऐसा अक्षय कुमार का कहना है।

By Shweta

अक्षय कुमार कितने भी व्यस्त हों अपने परिवार और खासकर बच्चों को समय देना नहीं भूलते। चाहे वो बेटे आरव हों या बेटी नितारा। साल में कई बार वो वेकेशन के लिए भी समय निकाल लेते हैं। अक्षय कुमार ने हाल ही में फादर्स डे पर अपनी और आरव की बहुत प्यारी सी तस्वीर डाली थी।

अक्षय कुमार ने कल ही अपनी बेटी नितारा के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी बेटी नितारा के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने साथ में ये भी लिखा है कि "जब हम साथ में होते हैं तो हमारे पैरों में स्प्रिंग लगे हुए होते हैं।"

इसमें अक्षय कुमार नितारा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में भी नितारा का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन ये वाकई काफी क्यूट वीडियो है।

अक्षय कुमार इन दिनों टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 11 अगस्त को टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज होगी जो स्वच्छ भारत अभियान पर बेस्ड फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेंडरेकर लीड रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X