'बच्चन पांडे' के साथ पहली बार साथ आए अक्षय कुमार और अरशद वारसी- जानें शूटिंग और किरदारों के DETAILS
अक्षय कुमार और कृति सैनन के बाद फिल्म 'बच्चन पांडे' से अब अरशद वारसी का नाम भी जुड़ चुका है। इस एक्शन- कॉमेडी के साथ अक्षय कुमार और अरशद वारसी पहली बार साथ जुड़ रहे हैं। फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 से शुरु हो जाएगी और मार्च तक चलेगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग जैसलमेर में शुरु होगी जो कि मार्च में खत्म होगी। बीते महीने प्रोडक्शन टीम ने सभी आवश्यक परमिशन ले ली है और शूटिंग लोकेशन को फाइनल कर दिया गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे गैंगस्टर के किरदार में दिखेंगे, जो एक्टर बनना चाहता है। अरशद वारसी उनके दोस्त बने हैं। वहीं, कृति सैनन एक ऐसी जर्नलिस्ट बनी हैं, जो डाइरेक्टर बनना चाहती है। फिल्म में अभी एक और एक्ट्रेस को साइन किया जाना है।


Click it and Unblock the Notifications