Pics: रोहित शेट्टी के साथ सिंघम अजय देवगन और सूर्यवंशी अक्षय कुमार
रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी मार्च में रिलीज़ होने वाली है और जल्दी ही फिल्म का आधिकारिक टीज़र लॉन्च कर दिया जाएगा। इससे पहले, कॉप फिल्मों के एक्सपर्ट रोहित शेट्टी अपने दोनों हीरो सिंघम और सूर्यवंशी के साथ दिखाई दिए।
दरअसल, अक्षय कुमार और अजय देवगन, रोहित शेट्टी के साथ मुंबई पुलिस के एक मैराथन इवेंट का हिस्सा बने। तीनों ने ही एक जैसी टी शर्ट पहनी है जिस पर लिखा है - पुलिस आ रही है।

गौरतलब है कि सिंबा, सिंघम और सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स के तीन सुपरहीरो कॉप हैं। अब उनकी प्लानिंग है इन तीनों को एक साथ लाने की। देखना है कि ये प्लानिंग कब पूरी होती है।
akshay kumar ajay devgn rohit shetty sooryavanshi singham अक्षय कुमार अजय देवगन रोहित शेट्टी सूर्यवंशी सिंघम


Click it and Unblock the Notifications