अक्षय कुमार स्टारर आनंद एल राय की 'रक्षा बंधन' टीम पहुंची कोलकाता, जोरशोर से चल रहा है प्रमोशन, PICS
आनंद एल राय के रिलेशनशिप ड्रामा 'रक्षा बंधन' की टीम फिल्म की रिलीज से पहले देश भर के विभिन्न शहरों का दौरा कर रही है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की टीम ने दुबई, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद और इंदौर में जमकर प्रमोशन किया है और अब अक्षय कुमार समेत पूरी स्टारकास्ट कोलकाता पहुंची है।
इस दौरे में अक्षय कुमार, निर्देशक और निर्माता आनंद एल राय सहित सह कलाकार सादिया खतीब, स्मृति श्रीकांत, सहजमीन कौर और दीपिका खन्ना शामिल रहे।

कोलकाता दौरे के दौरान टीम ने दिल्ली पब्लिक स्कूल का भी दौरा किया। वे स्कूल पहुंचे और फिल्म के संबंध में छात्रों से बातचीत की। स्टार कलाकारों का स्कूल में उनके प्रशंसकों ने भव्य स्वागत किया तथा फिल्म की स्टारकास्ट ने प्रशंसको के साथ सेल्फी भी ली।
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित, ज़ी स्टूडियो, अलका हीरानंदानी और केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित, हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, 'रक्षा बंधन' का संगीत हिमेश रेशमिया द्वारा तैयार किया गया है। गीत इरशाद कामिल के हैं।
भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार, नीरज सूद, सीमा पाहवा, सादिया खतीब, अभिलाष थपलियाल, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहजमीन कौर अभिनीत रक्षा बंधन 11 अगस्त 2022 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ क्लैश कर रही है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने रक्षाबंधन को अपनी सबसे खास फिल्म बताया है। उन्होंने कहा, मैं जब से इंडस्ट्री में हूं, तब से इस तरह भाई-बहन के रिश्ते के ऊपर बनी फिल्म करने का कभी मौका नहीं मिला।


Click it and Unblock the Notifications
