..................... तुर्की की प्रथम महिला से आमिर खान की मुलाकात, अब अक्षय कुमार भी हो रहे हैं ट्रोल | Akshay Kumar also trolled after Aamir Khan meets First Lady of Turkey - Hindi Filmibeat

आमिर खान के तुर्की विवाद में अक्षय कुमार भी हो रहे हैं ट्रोल- खिलाड़ी फैंस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

By Filmibeat Desk

आमिर खान अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए तुर्की पहुंचे हैं और उन्होंने एक बार फिर से एक विवाद को जन्म दे दिया है। तुर्की की प्रथम महिला एमीन एर्दोगान से मुलाकात करना भारतीयों को पसंद नहीं आ रहा और इसीलिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन अचानक ही इस विवाद में अब अक्षय कुमार को भी जोड़ लिया गया है।

दरअसल, वरिष्ठ पत्रकार सबा नक़वी ने इस मामले में आमिर खान का बचाव किया है और लिखा कि, 'शर्त लगा लीजिए, यदि अक्षय कुमार तुर्की या किसी और देश में शूटिंग कर रहे होते और वहां के राष्ट्रध्यक्ष से मुलाकात करने.. तो इस तरह की बहस नहीं की जाती।

Akshay Kumar

कुछ लोगों ने भी तर्क दिया है कि यदि आमिर की जगह अक्षय कुमार ने ये किया होता, तो उन्हें ट्रोल नहीं किया जाता क्योंकि वो हिंदू हैं। फिर क्या था.. देखते ही देखते आमिर खान के साथ अक्षय कुमार की ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे, जहां कुछ लोग अक्षय को ट्रोल कर रहे हैं.. वहीं कुछ अभिनेता के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं कि इस पूरे मामले में अक्षय का नाम लाना गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X