..................... Akshay Kumar भी हुए शाहरुख खान के मुरीद, Jawan को लेकर कही ऐसी बात Akshay Kumar also became a fan of Shahrukh Khan, said such thing about Jawan - Hindi Filmibeat

Akshay Kumar भी हुए शाहरुख खान के मुरीद, Jawan को लेकर कही ऐसी बात

akshay kumar, jawan, shahrukh khan

शाहरुख खान वीकेंड पर 500 करोड़ कमाकर इतिहास रच दिया है और लगातार नए नए कीर्तिमान बना रही है। जवान के इस धमाके के बाद कई सितारे भी शाहरुख खान के मुरीद हो चुके हैं।

इस वक्त अक्षय कुमार का एक पोस्ट सामने आया है और उन्होने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने शाहरुख खान की तारीफ की है और जवान को लेकर अपने अंदाज में बधाई दी है।

उन्होने ट्विटर पर लिखा था, "कितनी बड़ी सफलता! मेरे जवान पठान को बधाई @iamsrk हमारी फिल्में वापस आ गई हैं और कैसे।" जैसे ही अक्षय कुमार ने ये पोस्ट किया किंग खान ने तुरंत जवाब दिया है।

उन्होने लिखा, "आपने दुआ मांगी ना हम सब के लिए तो कैसे खाली जाएगी। शुभकामनाएं और बने रहें, हेल्दी खिलाड़ी! तुमसे प्यार है।" इसके बाद लोग इनके इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। काफी देखा जाता है कि अक्षय कुमार किसी दूसरे स्टार की फिल्म को लेकर ट्वीट करते हैं।

लेकिन इस वक्त ये जवान का जादू है जो कि लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने जिस तरह की कमाई की है वो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए काफी आसाधारण है। रिपोर्ट्स आने तक जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो जवान की हिंदी वर्जन ने भारत में चार दिनों में 252.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

वहीं, तमिल और तेलुगु में फिल्म ने चार दिनों में 34.08 करोड़ की कमाई की है। बता दें, पठान.. 5 दिनों में, गदर 2.. 6 दिनों में, केजीएफ 2.. 7 दिनों में जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए जवान 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज फिल्म बन चुकी है। ओवरसीज रविवार तक ही फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। आप देखिए शाहरुख खान और अक्षय कुमार ये पोस्ट..

Read more about: akshay kumar jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X