अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी, अभिनेता ने कर डाला अगले प्रोजेक्ट का ऐलान!

सुपरस्टार अक्षय कुमार वैसे तो कई शानदार प्रोजेक्ट्स एक साथ करते रहते हैं लेकिन इस वक्त वो लिस्ट थोड़ी सी छोटी है। यही कारण है कि अक्षय कुमार ने हाल ही में कुछ ऐसा कहा है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल अक्षय कुमार ने अपने एक प्रोजेक्ट का ऐलान हाल ही में किया है। ये एक धमाकेदार फिल्म होगी। जी हां, अक्षय कुमार इस दौरान रेड सी फिल्म फेस्टिवल पर पहुंचे थे और उन्होने यहां अपने फैंस के लिए एक बड़ा ऐलान किया।
इसके अलावा उन्होने अपनी वेब सीरीज को लेकर भी खुलासा किया और कहा कि जल्द ही इसपर काम करेंगे। इसके भी टाइटल का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है। इस दौरान वो एक इंटरव्यू में थे, तब उन्होने सीरीज और फिल्म को लेकर कई बातें बताईं।
अक्षय कुमार की ये फिल्म सेक्स एजुकेशन पर बनने वाली है। अक्षय कुमार ने इस दौरान यौन शिक्षा पर खुलकर बात भी की थी। उन्होने कहा, "मुझे ऐसी सोशल फिल्में करना पसंद है, जो मेरे, देश और किसी और के जीवन में बदलाव ला सके।

आगे क्या बोले अक्षय कुमार
मैं बस उन विषयों को उठाता हूं और मैं एक फिल्म बनाता हूं, लेकिन इसको कमर्शियल किया जाता है और गाने भी डाले जाते हैं, वहां कॉमेडी होती है, ड्रामा होता है, वहां ट्रेजडी भी होती है।'' अक्षय कुमार का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं
सुपरस्टार सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं और कई बार उनको मस्ती भरे वीडियो और तस्वीरों के साथ भी देखा जाता है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार गोरखा और बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार और टाइगर को एक साथ देखना काफी शानदार होने वाला है और ये एक अलग तरह का अनुभव होगा।

राम सेतु में देखा गया था
आखिरी बार अभिनेता को फिल्म राम सेतु में देखा गया था और उन्होने काफी कमाल का अभिनय करते हुए लोगों का दिल जीत लिया था। कुछ समय से उनकी फिल्मों को कुछ खास रिसपॉन्स नहीं मिला है लेकिन साल 2023 उनके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications