अक्षय कुमार की अगली फिल्म का धमाका - किक डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला के साथ, जानिए डीटेल्स
अक्षय कुमार साजिद नाडियाडवाला के साथ हाउसफुल 4 पर काम पूरा कर चुके हैं। फिल्म दीवाली पर रिलीज़ होगी लेकिन कल शाम नाडियाडवाला ग्रैंडसन्स के ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट जारी हुआ जिसके बाद हर कोई सोच में पड़ गया कि आखिर ये है क्या। इस पोस्ट ने फैन्स से कहा कि एक धमाकेदार एलान का इंतज़ार करिए।
अब सबको लगा कि हो सकता है कि ये किक 2 का अगला अनाउंसमेंट हो क्योंकि कल ही किक ने अपने पांच साल पूरे किए हैं और फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं। लेकिन अब ज़रा इधर देखिए कि अक्षय कुमार इतना क्यों हंसे जा रहे हैं।

दरअसल, अक्षय की हंसी का कारण है उनकी अगली फिल्म। अक्षय कुमार साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले एक ज़बरदस्त मसाला इंटरटेनर करने जा रहे हैं, बिल्कुल राउडी राठौर की तरह। इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे हाउसफुल 4 फेम फरहाद सामजी। दिलचस्प ये है कि फरहाद और अक्षय पहले लैंड ऑफ लुंगी नाम की फिल्म करने जा रहे थे।
अब खबर है कि अक्षय और साजिद इस नई फिल्म पर काम कर रहे हैं जिसकी डीटेल्स आज के एलान के साथ बाहर आ जाएंगी। खबर ये भी है कि अक्षय इस फिल्म के लिए अपना पोस्टऱ शूट कर चुके हैं। ऐसे में हो सकता है कि ये एलान, अक्षय के पोस्टर के साथ ही आ जाए।
यहां देखिए अक्षय की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
