अक्षय कुमार, अजय देवगन और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट लीजेंड शेन वार्न के निधन पर जताया शोक
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी शेन वार्न का 52 की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। शेन वार्न की अचानक मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दुनियाभर की हस्तियां सोशल मीडिया के जरीए शेन वार्न को श्रद्धांजलि दे रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस खबर से शॉक में है। अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, शिल्पा शेट्टी समेत तमाम सेलेब्स ने क्रिकेटर के निधन पर शोक जताया है।
शेन वार्न के निधन की खबर को उनकी मैनेजमेंट कंपनी ने जारी किया था। उन्होंने संक्षिप्त बयान में पुष्टि की कि शेन वार्न का थाईलैंड के कोह समुई में निधन हो गया। वह अपने विला में अचेत पाए गए थे।

शेन वार्न के निधन से ना सिर्फ खिलाड़ी शॉक में हैं, बल्कि दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस के लिए ये खबर किसी सदमे से कम नहीं। बता दें, शेन वार्न सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनरों में से एक थे। वार्न ने अपने शानदार करियर में 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट झटके थे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि वार्न के परिवार को उनके लिए राजकीय अंतिम संस्कार की पेशकश की जाएगी।

अक्षय कुमार ने जताया शोक
अक्षय कुमार ने शोक जताते हुए लिखा "शेनवार्न के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुखी हूं।आप उस आदमी से पूरी तरह प्रभावित हुए बिना क्रिकेट से प्यार नहीं कर सकते थे। यह बहुत हृदयविदारक है। ओम शांति.."

अजय देवगन
वहीं, अजय देवगन ने लिखा, "अभी भी शेन वार्न के आकस्मिक निधन की खबर से जूझने की कोशिश कर रहा हूं। RIP शेन। आपकी विरासत दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में अंकित है।"

शिल्पा शेट्टी ने शेयर की तस्वीरें
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने शेन वार्न के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए शोक जताया है।वहीं सनी देओल ने लिखा- "क्रिकेट की दुनिया ने एक नगीना खो दिया। शेन वार्न आप बहुत जल्दी चले गए।"

अनुपम खेर ने शेयर की यादें
अभिनेता ने लिखा- "महान स्पिन गेंदबाजों में से एक ShaneWarne के अप्रत्याशित निधन के बारे में जानकर गहरा स्तब्ध और दुखी हूं। वह मैदान पर जादुई थे! मुझे उनसे लंदन की एक होटल लॉबी में मिलने का सौभाग्य मिला। RIP dear legend। हम आपकी प्रतिभा को याद करेंगे!🙏"

बोनी कपूर
निर्माता बोनी कपूर ने लिखा- "शेन वार्न के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। दुनिया ने क्रिकेट का एक दुर्लभ रत्न खो दिया है.. वह गेंद आज भी याद है जिस पर गैटिंग ने गेंदबाजी की थी। RIP"

रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह ने शेन वार्न की तस्वीर के साथ दिल टूटने की इमोजी शेयर की है। बता दें, रणवीर स्पोर्ट्स से काफी जुड़े रहे हैं।

हुमा कुरैशी
वहीं, अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने शोक जताते हुए लिखा- "RIP लीजेंड शेन वार्न.. आपको हर कोई याद करेगा जो आपको खेलते हुए देखकर बड़ा हुआ है.."


Click it and Unblock the Notifications











