..................... Akshay Kumar, Ajay Devgn, Ranveer Singh Sooryavanshi entry gets 3200 screens | अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 3200 स्क्रीन पर होगी रिलीज़ - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी की टीम ने किया पहला धमाका - 3200 स्क्रीन पर होगी अक्षय - अजय - रणवीर की तिकड़ी की एंट्री

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी, 5 नवंबर को दीवाली के मौके पर रिलीज़ हो रही है। और अब रिपोर्ट्स की मानें तो भले ही अक्षय कुमार की फिल्म को 100 प्रतिशत स्क्रीन ना मिल रही हो लेकिन कोरोना के बाद ये सबसे बड़ी रिलीज़ होगी। सूर्यवंशी, 3200 स्क्रीन पर रिलीज़ हो रही है जो कोरोना के बाद अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ होगी।

माना जा रहा है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की तिकड़ी के साथ कैटरीना कैफ का तड़का फिल्म को शानदार बनाने के लिए काफी है। दिलचस्प है कि इस साल सिनेमाघरों की शुरूआत हुई थी अक्षय कुमार की बेलबॉटम के साथ जिसके लिए उन्हें 1600 स्क्रीन मिली थीं।

akshay-kumar-ajay-devgn-ranveer-singh-sooryavanshi-entry-gets-3200-screen-count-widest-release

अब दीवाली पर अक्षय कुमार लगभग दोगुने स्क्रीन काउंट के साथ परदे पर नज़र आएंगे। इनमें से 500 से ऊपर मल्टीप्लेक्स और लगभग इतने ही सिंगल स्क्रीन, अक्षय कुमार के साथ धमाका करने को तैयार हैं। वहीं कोरोना में जिन थिएटर ने काम पूरी तरह से बंद कर दिया था वो भी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के साथ मार्केट में वापस लौट रहे हैं।

ट्रेड पंडितों की मानें तो अक्षय कुमार की ये फिल्म दीवाली पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है और दर्शकों को भी वापस खींच कर ला सकती है।

20 महीनों तक किया इंतज़ार

20 महीनों तक किया इंतज़ार

इससे पहले फिल्म की नई रिलीज़ डेट को लेकर फिलहाल काफी दुविधा चल रही है। माना जा रहा है कि या तो फिल्म 15 अगस्त या फिर 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो सकती है। लेकिन रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में ये साफ किया कि वो फिल्म थिएटर में ही रिलीज़ करने के पक्ष में है और इसे किसी प्लेटफॉर्म पर पहले नहीं रिलीज़ करेंगे। फिल्म के Streaming Rights, नेटफ्लिक्स के पास हैं। फिल्म को कई ऑनलाईन प्लेटफॉर्म की तरफ से अच्छी डील मिली लेकिन फिल्म की टीम ने सारे ऑफर ठुकरा दिए। फिल्म को रिलीज़ करने के लिए लगभग 20 महीनों का लंबा इंतज़ार किया गया।

बना लिया था रिलीज़ का मन

बना लिया था रिलीज़ का मन

खबरें थीं कि रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार - कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म की रिलीज़ के इंतज़ार में खुद भी थक चुके हैं। और माना जा रहा था किरोहित शेट्टी ने फिल्म को रिलीज़ करने का मन बना लिया था। यहां तक कि वो डिजिटल माध्यम पर भी फिल्म रिलीज़ करने को तैयार थे। लेकिन अंत में रोहित ने दर्शकों के इंटरटेनमेंट को ऊपर रखते हुए इंतज़ार करना बेहतर समझा।

चलेगा तिकड़ी का जादू

चलेगा तिकड़ी का जादू

सूर्यवंशी की टीम का मानना है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की तिकड़ी, परदे पर तबाही मचा देगी। सूर्यवंशी के अंदर दर्शकों को थियेटर तक खींच लाने की काबिलियत है और इसलिए उन्होंने पहले ही थिएटर मालिकों से अपना हिस्सा मांग लिया है। अभी तक रोहित शेट्टी और रिलायंस को सूर्यवंशी के लिए OTT प्लेटफॉर्म से काफी बड़ी डील मिलती रही लेकिन उन्होंने इन डील को ये कह कर ठुकराया कि वो दर्शकों के साथ धोखा करना नहीं चाहते। फिल्म बड़े परदे के लिए बनी है और बड़े परदे पर ही आएगी।

सूर्यवंशी का 2018 में ही हुआ था स्वागत

सूर्यवंशी का 2018 में ही हुआ था स्वागत

ये तय माना जा रहा है कि सूर्यवंशी जब भी रिलीज़ होगी, हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के रास्ते खोलेगी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ पर फैसला होने के बाद ही तय हो पाएगा कि फिल्म कितना कमा पाएगी। हां, ये ज़रूर है कि फिल्म बहुत धमाकेदार कमाई नहीं कर पाएगी। सूर्यवंशी का इंतज़ार, फैन्स 2018 से कर रहे हैं जब उन्होंने रणवीर सिंह की सिंबा में अक्षय कुमार की एक झलक देखी। रोहित शेट्टी ने अपने नए हीरो वीर प्रताप सूर्यवंशी को दर्शकों से तभी मिलवा दिया था।

पूरा इंटरटेनमेंट पैकेज तैयार

पूरा इंटरटेनमेंट पैकेज तैयार

सूर्यवंशी विशुद्ध मसाला फिल्म है। ऐसे में इस फिल्म से ब्लॉकबस्टर से कम कुछ उम्मीद ही नहीं की जा रही है। वैसे भी रोहित शेट्टी कभी अपने दर्शकों को निराश नहीं करते हैं। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस से थियेटर मालिकों के साथ बॉलीवुड को भी काफी फायदा होने वाला है। सूर्यवंशी थियेटर तक अपने दर्शक खींचकर लाएगी। इस फिल्म में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की एक झलक दिख जाएगी। आगे चलकर सिंबा - सिंघम और सूर्यवंशी एक साथ जब परदे पर एक ही मिशन पर उतरेंगे तो वो मिशन कैसा होगा, दर्शक अभी से इसके कयास लगाने लग गए हैं।

कैटरीना की एक झलक

कैटरीना की एक झलक

जब से फैन्स को पता चला है कि फिल्म के लिए अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ, मोहरा के चार्टबस्टर गाने टिप टिप बरसा पानी को रीमेक कर चुके हैं तब से फैन्स बस कैटरीना कैफ को इस गाने में एक बार परदे पर देखने को उत्सुक हो चुके हैं। सूर्यवंशी, 24 मार्च 2020 को रिलीज़ होनी थी जिसके बाद पूरे विश्व को कोरोना ने अपने घर में बंद होने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद से कई बार फिल्म की रिलीज़ डेट तय की जा चुकी है।

अक्षय कुमार - रोहित शेट्टी का बॉक्स ऑफिस गेम

अक्षय कुमार - रोहित शेट्टी का बॉक्स ऑफिस गेम

अक्षय कुमार इस समय बॉक्स ऑफिस किंग हैं और रोहित शेट्टी का कोई भी सट्टा आज तक बॉक्स ऑफिस पर फेल नहीं हुआ है। ऐसे में ये दोनों परदे पर धमाका करेंगे ये तो तय है, पर ये धमाका कितने करोड़ का होगा बस इसकी गिनती करनी है। इस समय अक्षय कुमार के पास 18 फिल्मों के ऑफर हैं वहीं उनकी सात फिल्में रिलीज़ के लिए तैयार हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X