..................... Akshay Kumar, Ajay Devgn, Ranveer Singh releases Sooryavanshi promo- says Interval hua khatam, now it’s showtime | सूर्यवंशी: अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह ने रिलीज किया धमाकेदार प्रोमो- कहा, इंटरवल खत्म, अब है शो टाइम - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी: अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह ने रिलीज किया धमाकेदार प्रोमो- कहा, इंटरवल खत्म, अब है शो टाइम

देश भर में सिनेमाघरों के खुलने की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खुशी का माहौल है। रोहित शेट्टी और टीम सूर्यवंशी आपका स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह.. यानि की सूर्यवंशी, सिंघम और सिंबा ने मिलकर एक प्रोमो रिलीज किया है, जहां वो दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस बुला रहे हैं। बॉलीवुड के सभी कलाकार इस प्रोमो को शेयर कर रहे हैं और फिल्म को लेकर अपना उत्साह जता रहे हैं।

अक्षय कुमार ने फिल्म का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- "इंटरवल हुआ खत्म, अब है शो टाइम! सूर्यवंशी इस दिवाली 5 नंवबर को आपने नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आइए, हमारे साथ सेलिब्रेट कीजिए।"

Sooryavanshi promo

कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। लगभग डेढ़ साल के इंतजार के बाद आखिरकार सूर्यवंशी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को देशभर में लगभग 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा, जो कि लॉकडाउन के बाद सबसे बड़ी रिलीज मानी जाएगी।

सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि सिनेमाघर मालिक और प्रदर्शक भी इस फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद खुश हैं। सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की गारंटी मानी जा रही है। सूर्यवंशी एक ऐसी फिल्म साबित हो सकती है, जो बड़ी संख्या में दर्शकों को बड़ी स्क्रीन तक लाएगी। धमाकेदार एक्शन, स्टंट और स्कारकास्ट से सजी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को भी काफी उम्मीदें हैं।

बता दें, इस फिल्म के साथ पहली बार अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी साथ आए हैं। दोनों ही एक्शन के लिए जाने जाते हैं। जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। दोनों की अपनी अलग जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X