Sooryavanshi Climax- अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में ऐसा होगा क्लाइमैक्स- बड़ा धमाका!
सुपरस्टार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चा है कि फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है। अक्षय कुमार ने हाल ही में हाउसफुल 4 से धमाका किया है और लोगों को काफी ज्यादा हंसाया है। अब फिल्म सूर्यवंशी के क्लाइमैक्स और एक गाने के बारे में खुलासा हुआ है जिसको सुनकर आप चौंक जाएंगे। बता दें कि फिल्म के क्लाइमैक्स में अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं जो कि धमाकेदार एक्शन भी करेंगे।
सिंघम और सिंबा के साथ सूर्यवंशी का क्लाइमैक्स सीन जबरदस्त होने वाला है। इसके अलावा खबर है कि फिल्म का क्लाइमैक्स हैदराबाद में शूट कर लिया गया है।

लेकिन अब अक्षय कुमार फिल्म के एक गाने की तैयारी कर रहे हैं जिसमें लगभग 300 बैकग्राउंड डांसर्स नजर आने वाले हैं जो कि धमाका करेंगें। बता दें कि रोहित शेट्टी इसके पहले गोलमाल और गोलमाल अगेन में इस तरह का गाना शूट कर चुके हैं।
जिसमें इतना तादात में बैकग्राउंड डांसर्स मिलेगें। फिलहाल अक्षय कुमार की इस फिल्म के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार फिल्म बच्चन पांडे को लेकर भी चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications