ALERT: 2 दिनों बाद होगा अक्षय कुमार का धमाका.. 2016 की तैयारी!
[बॉलीवुड न्यूज] साल 2015 में भले ही धमाल मचा रहे हों, सलमान खान.. लेकिन याद दिला दें, इस साल की धमाकेदार शुरूआत की थी बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने, फिल्म 'बेबी' के साथ। फिल्म ने भले ही 100 करोड़ न कमाई हो, लेकिन फिल्म को दर्शकों का प्यार जरूर मिला था।
बहरहाल, उम्मीद है इसी तरह का धमाका अक्षय कुमार साल 2016 में भी करने वाले हैं। राजा कृष्णा मेनन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एयरलिफ्ट' 22 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार और निमरत कौर मुख्य किरदारों में हैं।
ALERT: शाहरूख, सलमान, आमिर या अक्षय.. किसका होगा साल 2016!
लेकिन उससे पहले इस बुधवार यानि की 18 नवंबर को हमारे सामने आएगा फिल्म का टीजर। जी हां, फैंस इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि फिल्म से जुड़ी ज्यादा कुछ जानकारी फैंस तक पहुंच नहीं पाई है।
आपको बता दें, एयरलिफ्ट 1990 के गल्फ वॉर पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं। वे एक ऐसे कारोबारी का किरदार निभा रहे हैं जो कुवैत में रहते हैं। हम्मम.. फिल्म के पोस्टर्स तो काफी इंप्रेसिव लग रहे हैं, लिहाजा, उम्मीद है कि फिल्म का टीजर भी लोगों को काफी पसंद आएगा।
यहां जानें क्या है अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट'-


Click it and Unblock the Notifications













