TEASER: अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट'.. रोंगटे खड़े कर देगा यह टीजर
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड एक्शन किंग अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'एयरलिफ्ट' का इंतजार दर्शक दिल थामे कर रहे हैं। अपनी पहली लुक के साथ ही इस फिल्म ने लोगों के दिलोंदिमाग में एक जगह बनाई है। बहरहाल, अब फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया है और कोई शक नहीं कि यह धमाकेदार है।
आपको बता दें, एयरलिफ्ट 1990 के गल्फ वॉर पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं। वे एक ऐसे कारोबारी का किरदार निभा रहे हैं जो कुवैत में रहते हैं। फिल्म 22 जनवरी 2016 को रिलीज होने वाली है।
MUST READ- यहां जानें क्या है अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट'
याद दिला दें, साल 2015 की भी धमाकेदार शुरूआत अक्षय कुमार ने ही की थी, फिल्म 'बेबी' के साथ। अब एयरलिफ्ट के टीजर के साथ हम 2016 का इंतजार भी करने लगे हैं।
राजा कृष्णा मेनन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एयरलिफ्ट' अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी निमरत कौर। निमरत कुवैती बिजनेसमैन रंजीत दयाल की पत्नी अमृता के किरदार में हैं। यह सद्दाम हुसैन के शासन के दौरान फंसे भारतीयों को निकालने में मदद करता है।
यहां देखें फिल्म का टीजर- (नीचे दी तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications



