First LOOK: अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट'.. सबसे अलग.. धमाकेदार!

[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड एक्शन किंग अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'एयरलिफ्ट' का इंतजार दर्शक दिल थामे कर रहे हैं। अपनी पहली लुक के साथ ही इस फिल्म ने लोगों के दिलोंदिमाग में एक जगह बनाई है। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है।

Airlift First Poster

आपको बता दें, एयरलिफ्ट 1990 के गल्फ वॉर पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं। वे एक ऐसे कारोबारी का किरदार निभा रहे हैं जो कुवैत में रहते हैं। फिल्म 22 जनवरी 2016 को रिलीज होने वाली है।

MUST READ- यहां जानें क्या है अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट'

याद दिला दें, साल 2015 की भी धमाकेदार शुरूआत की थी बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने, फिल्म 'बेबी' के साथ। फिल्म ने भले ही 100 करोड़ न कमाई हो, लेकिन फिल्म को दर्शकों का प्यार जरूर मिला था।

ALERT: अक्षय कुमार का धमाका.. जल्द आएगा 'सिंह इज ब्लिंग' सीक्वल!

बहरहाल, उम्मीद है इसी तरह का धमाका अक्षय कुमार साल 2016 में भी करने वाले हैं। राजा कृष्णा मेनन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एयरलिफ्ट' अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी निमरत कौर। निमरत कुवैती बिजनेसमैन रंजीत दयाल की पत्नी अमृता के किरदार में हैं। यह सद्दाम हुसैन के शासन के दौरान फंसे भारतीयों को निकालने में मदद करता है। इस पोस्टर में भी आप समय की ओर इशारा देख पाएंगे।

फिल्म का टीजर बुधवार यानि की 18 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। उम्मीद है, जिस तरह फिल्म के पोस्टर और लुक हमारा उत्साह बढ़ा रहे हैं, उसी तरह फिल्म का टीजर भी धमाकेदार हो।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X