POSTER: शाहरूख, सलमान के फिल्मों के बीच.. अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट'!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड एक्शन किंग अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'एयरलिफ्ट' का इंतजार दर्शक दिल थामे कर रहे हैं। अपनी पहली लुक के साथ ही इस फिल्म ने लोगों के दिलोंदिमाग में एक जगह बनाई है। हाल ही में फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया है।

आपको बता दें, एयरलिफ्ट 1990 के गल्फ वॉर पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं। वे एक ऐसे कारोबारी का किरदार निभा रहे हैं जो कुवैत में रहते हैं।
DHAMAKA: न शाहरूख, न अजय देवगन.. रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में ये फाइनल!
जबकि निमरत कुवैती बिजनेसमैन रंजीत दयाल की पत्नी अमृता के किरदार में हैं। यह सद्दाम हुसैन के शासन के दौरान फंसे भारतीयों को निकालने में मदद करता है। इस पोस्टर में सिर्फ 1990 के समय की ओर इशारा किया गया है।
ALERT: अक्षय कुमार का धमाका.. जल्द आएगा 'सिंह इज ब्लिंग' सीक्वल!
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में अक्षय एक घूंसा तक नहीं मार रहे हैं। आपको बता दें, एयरलिफ्ट एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। लिहाजा, यह काफी कंफ्यूजिंग है कि अक्षय एक्शन क्यों नहीं करेंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications












