#Lolwa: अक्षय कुमार फिर करेंगे हंसी के दंगे...रोहित शेट्टी के साथ
अक्षय कुमार एक बार फिर हंसी के दंगे करने जा रहे हैं वो भी रोहित शेट्टी के साथ। और इस बार उन्हें डायरेक्ट करेंगे प्रियदर्शन। लेकिन गुड न्यूज़ यहीं खत्म नहीं होती, अगर खबरों की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल एक बार फिर से साथ दिखेंगे।
अब अक्षय कुमार, परेश रावल और प्रियदर्शन की तिकड़ी ने इससे पहले भी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है जिनमें से कुछ ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाया है।

इस बार तो प्रोजेक्ट से रोहित शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है तो ज़ाहिर सी बात है कि हंगामा तगड़ा ही होगा। माना जा रहा है कि ये पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म होगी और अक्षय कुमार फिल्म में एक पंजाबी लड़के की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी।
[#SCORE: अक्षय, ऋतिक, सलमान, अजय, आमिर...किसके पास क्या है!]
वैसे अक्षय कुमार का नाम हाल ही में कई प्रोजेक्ट से जुड़ा है -
टॉयलेट - एक प्रेम कथा
नीरज पांडे औक अक्षय कुमार की फिल्म, टॉयलेट - एक प्रेम कथा। फिल्म एक व्यंग्य होगा और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।
क्रैक
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'क्रैक' साल 2017 के अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड एक्टर होंगे।
[#BackOnTrack: अक्षय आए नहीं कि दौड़ पड़ी है हेरा फेरी 3!]
जॉली एलएलबी 2
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 फरवरी 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।
2.0
अक्षय कुमार ने रजनीकांत स्टारर रोबोट 2 के लिए नमस्ते इंग्लैंड को पोस्टपोंड कर दिया है। रजनीकांत की इस फिल्म के विलेन अक्षय कुमार हैं और इस फिल्म के लिए अब उनके फैन्स को हीरो अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।
नमस्ते इंग्लैंड
विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी तैयारी भी अगले साल से शुरु कर दी जाएगी।
हाउसफुल 4
साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है.. हाउसफुल 4 के साथ। फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है।
थेरी की हिंदी रीमेक
विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications






