CLEAR HAI: फिल्म करने का मेरा मकसद एक ही था....केवल नोट गिनने का - अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड में धीरे धीरे करके अपने 22 साल पूरे करने जा रहे हैं और इन 22 सालों के सफर पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने अपने मकसद के बारे में बात की।

उन्होंने बताया कि मैंने बॉलीवुड केवल एक ही मकसद से जॉइन किया था। मैं पैसे कमाना चाहता था। मेरे को कुछ और नहीं चाहिए। मेरे को बस पैसे कमाने का है। हालांकि अब ऐसा नहीं है।

akshay-kumar-admits-work-only-for-money

अक्षय कुमार को हाल ही में फोर्ब्स ने दुनिया के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल किया है और अक्षय ने इस पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मुझे बस प्राइवेट जेट बड़ा लुभाते हैं। वही मेरी इकलौती खराब आदत है।

अक्षय ने कहा कि मुझे अपने जेट में घूमना बहुत पसंद है। हालांकि ट्विंकल खन्ना ने टोकते हुए कहा कि मैं हमेशा इस बारे में बहस करती हूं। कि इतना दिखावा क्यों करना है।

अपनी आने वाली फिल्मों के विषय पर बात करते हुए अक्षय ने माना कि थोड़ा सा ड्रामा और कॉमेडी के साथ यदि इस विषय को लोगों तक पहुंचाया जाए तो वो ज़रूर इसमें दिलचस्पी लेंगे।

वैसे भी अक्षय कुमार फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर सोने का अंडा देने वाली मुर्गी हो चुके हैं। वो जिस चीज़ पर हाथ लगा दें उसे हिट ही होना है। जानिए उनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X