RRR से Box Office पर बच्चन पांडे की टक्कर, अक्षय कुमार बोले- दुर्भाग्य बिजनेस 40 प्रतिशत कम !

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बच्चन पांडे रिलीज के लिए तैयार है। बच्चन पांडे एक्शन कॉमेडी से लबरेज है। ऐसे में अक्षय कुमार की इस फिल्म के सामने एक बड़ा क्लैश बनकर खड़ी हुई है आरआरआर। राजामौली की RRR इसी महीने 25 मार्च को रिलीज हो रही है। दूसरी तरफ द कश्मीर फाइल्स की कमाई की रफ्तार के कारण बच्चन पांडे की एडवांस बुकिंग की शुरुआत भी धीमी बताई जा रही है।

BachchhanPaandey, Akshay kumar, RRR,

हाल ही में अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा है कि बच्चन पांडे पर इसी महीने रिलीज होने वाली फिल्म का असर जरूर पड़ेगा। इसे जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म आरआरआर से जोड़ कर देखा जा रहा है। अक्षय का मानना है कि बच्चन पांडे की कमाई में 40 प्रतिशत के करीब की कमी आ सकती है।

बॉक्स ऑफिस समझ नहीं आता

बॉक्स ऑफिस समझ नहीं आता

हाल ही में एक चैनल से बातचीत के दौरान कृति सेनन और अक्षय कुमार से सवाल किया गया कि क्या आरआरआर की रिलीज का असर बच्चन पांडे की कमाई पर पड़ेगा? इस पर कृति सेनन ने अपने जवाब को यह बोल कर खत्म कर दिया कि मुझेबॉक्स ऑफिस समझ नहीं आता है।

बिजनेस 30 से 40 प्रतिशत नीचे

बिजनेस 30 से 40 प्रतिशत नीचे

दूसरी तरफ अक्षय कुमार ने इस संबंध में कहा कि महामारी के कारण एक के बाद एक कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अगर कहेंगे कि असर पड़ेगा तो यह जाहिर है कि पड़ेगा। हर फिल्म एक दूसरे पर असर डालने वाली है। ऐसे में फिल्म का बिजनेस 30 से 40 प्रतिशत नीचे जाने वाला है।यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आपको इससे निपटना होगा। अक्षय ने यह भी कहा कि एक साल या फिर उससे अधिक समय सभी चीजों को फिर से नॉर्मल होने में वक्त लगेगा।

होली का वीकेंड

होली का वीकेंड

आपको बता दें कि कृति सेनन, अरशद वारसी और अक्षय कुमार की बच्चन पांडे मास एंटरटेनर फिल्म है। होली का वीकेंड आ रहा है। ऐसे में बच्चन पांडे की कमाई धुआंधार होने की उम्मीद की जा रही है।

बच्चन पांडे के पास केवल 8 दिन कमाई रफ्तार

बच्चन पांडे के पास केवल 8 दिन कमाई रफ्तार

हालांकि आरआरआर के रिलीज होने से पहले बच्चन पांडे के पास केवल 8 दिन कमाई की रफ्तार को तेज करने का अवसर है। दूसरी तरफ द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए जिस तरह से सिनेमाघर भरे हुए हैं। ऐसे में बच्चन पांडे की कमाई पर इसका असर पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X