'रॉडी राठौर' होगी भंसाली की पहली एक्शन फिल्म

John Abraham and Akshay Kumar
पहले खामोशी से सिने दर्शकों को रूलाने वाले भंसाली ने पर्दे पर 'हम दिल दे चुके सनम' से प्रेम की नयी इबारत लिखी, जिसका दर्द लोगों ने 'देवदास' में भी महसूस किया लेकिन कुछ दर्द उनका 'ब्लैक' में भी दिखायी दिया, फिर दिल का हाल उन्होंने 'सांवरिया' के जरिये लिखने की कोशिश की लेकिन उसकी 'गुंजारिश' लोगों ने नहीं सुनी शायद इसलिए दिल के दर्द के जानकार भंसाली ने एक्शन क्षेत्र में कदम रखने का ऐलान किया है।

ऐसी खबर आ रही है कि संजिदा और रूमानी फिल्में बनाने वाले निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली मशहूर डिजाइनर शबीना खान के साथ मिलकर एक्शन प्रधान फिल्म 'रॉडी राठौर' नामक फिल्म को बनाने की घोषणा की है। इस फिल्म में बतौर नायक उन्होंने एक्शन खिल़ाडी अक्षय कुमार को साइन किया है। अक्षय कुमार के साथ उन्होंने इस फिल्म में दबंग से बॉलीवुड में सनसनीखेज पर्दापण करने वाली सोनाक्षी सिन्हा को लिया है।

जब भंसाली से उनकी इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए सब कुछ बहुत नया है। ये सब कुछ एलियन की तरह लग रहा है जबकि शबीना ने कहा, मैं अपनी पहली फिल्म 'रॉडी राठौर' को लेकर काफी उत्साहित हूं। यह एक एक्शन प्रधान फिल्म है। उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।

देखना दिलचस्प होगा कि भंसाली का अनुभव, शबीना का नयापन और अक्षय का एक्शन का तमगा 'रॉडी राठौर' को कौन सा रूप देगा। हो सकता है ये फिल्म भंसाली के पिछले नुकसान की भरपायी कर दें। क्योंकि गुजारिश की कशिश ने ही भंसाली को एक्शन के क्षेत्र में कदम रखने को मजबूर किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X