बेटे के लिए छोड़ी थी एक्शन फिल्म: अक्षय कुमार

लेकिन एक्शन फिल्मों के लिए अक्षय कुमार का और ही तर्क है वो कहते हैं कि मैं करीब दो या तीन सालों तक एक्शन फिल्मों से दूर रहा हूं। ऐसा इसलिए था क्योंकि तब मेरा बेटा आरव दो साल का था, मुझे डर लगाता था कि अगर मुझे कुछ हो गया तो क्या होगा। यही वजह थी कि मैं एक्शन फिल्मों से दूर रहा।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार को फिल्मों का खिलाड़ी कहा जाता है। उन्होंने 'खिलाड़ी', 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी', सबसे बड़ा खिलाड़ी, 'मोहरा' जैसी फिल्मों से खुद को स्थापित किया था। साल 2002 में उन्होंने फिल्म 'हेरा-फेरी' से हास्य अभिनय की शुरुआत की।
इसके बाद उन्होंने 'गरम मसाला', भूल भूलैया, 'फिर हेरा-फेरी', 'भागम भाग', 'वेल्कम', 'सिंह इज किंग', 'हाउसफुल' और 'तीस मार खान' जैसी फिल्मों में हास्य भूमिका निभाई।


Click it and Unblock the Notifications