फैन को थप्पड़ मारने के मामले में अक्षय ने मीडिया को बताया झूठा
फैन को तमाचा जड़ने के मामले में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने उलट कर मीडिया को गलत बताया। अक्षय ने पूरी खबर को ही झूठा बताते हुए कहा कि जब मैं गब्बर की सेट पर गया ही नहीं तो थप्पड़ कब मार दिया।

जी हां, अक्षय कुमार ने खुद मंगलवार को देर रात फेसबुक के जरीए यह अपडेट किया कि, मैं आज हर तरफ यह खबर पढ़कर हैरान हूं कि किस तरह मैंने गब्बर के सेट पर अपना आपा खो दिया और अपने फैन को तमाचा जड़ दिया। लेकिन मैं आपको बताना चाहूंगा कि पिछले दो महीनों से मैं फिल्म ब्रदर्स की शूटिंग में व्यस्त हूं। लिहाजा, यह खबर पढ़ना मजाकिया है कि किस तरह खाली दिमाग के लोग इस तरह की कहानियां गढ़ लेते हैं।

Post by Akshay Kumar.

गौरतलब है कि, कल इस खबर ने काफी सूर्खियां बटोरी थी कि फिल्म 'गब्बर' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने अपने एक फैन को जोरदार तमाचा जड़ा है। इसके लिए कहीं कहीं उन्हें नकारात्मक टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ा।
खबर इस प्रकार थी कि एक शख्स 'गब्बर' के सेट पर शूटिंग जोन क्रॉस कर चुपके से अक्षय की तस्वीर खींचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अक्षय को यह अपनी प्राइवेसी में खलल लगी, उसकी इस हरकत से अक्षय काफी खफा हो गए और चांटा मार दिया।
बहरहाल, अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट से साफ कर दिया है कि यह खबर एक कोरी अफवाह थी।

Click it and Unblock the Notifications