रिलीज से पहले ही 350 करोड़ पार- अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म का तहलका
Recommended Video

अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। 600 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म इस गुरुवार को रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और बता दें, कई शहरों में 2.0 हाउसफुल भी हो चुकी है। जाहिर है रजनीकांत का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। वहीं, अक्षय कुमार फैंस भी काफी उत्साहित हैं।
2.0 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- अक्षय कुमार की फिल्म अभी से HOUSEFULL
बता दें, रिलीज होने से पहले ही 2.0 ने 370 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के मेकर्स ने 2.0 (हिंदी, तमिल, तेलुगु) की डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स 370 करोड़ में बेच दी है। यानि की बजट का आधा से ज्यादा हिस्सा फिल्म ने रिलीज से पहले ही निकाल लिया है।

2.0 के सभी भाषाओं की सैटेलाइट राइट्स को 120 करोड़ में बेचा गया है। डिजिटल राइट्स को 60 करोड़, नॉर्थ बेल्ट राइट्स- 80 करोड़ (एडवांस), आंध्रप्रदेश/ तेलंगाना राइट्स- 70 करोड़, कर्नाटक राइट्स- 25 करोड़ और केरल राइट्स- 15 करोड़ में बेची गई है। जबकि ओवरसीज राइट्स और म्यूजिक राइट्स का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications