ये होगा् 2018 का पहला महाक्लैश...अक्षय कुमार की OPENING के साथ!

अक्षय कुमार की 2.0 ने अपना क्लैश दीवाली से हटा दिया है। लेकिन इस चक्कर में अब वो अपने ही बेस्ट फ्रेंड से क्लैश करने को तैयार हो गए हैं! देखिए जनवरी 2018 का पहला क्लैश!

बॉलीवुड में क्लैश होना तो आम बात हो गई। लेकिन दो दोस्तों की फिल्मों का क्लैश होना थोड़ी अजीब बात है। और इस अजीब बात के साथ होगी 2018 की शुरूआत।

दरअसल अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 25 जनवरी 2018 को रिलीज़ होने जा रही है और इसी के अगले दिन यानि कि 26 जनवरी 2018 को रिलीज़ होगी नीरज पांडे की सिद्धार्थ मल्होत्रा - मनोज बाजपेयी स्टारर ऐय्यारी।

akshay-kumar-aiyaari-clash

कल ही हमने आपको बताया कि क्यों अक्षय कुमार ने दीवाली का महाक्लैश कैंसिल कर दिया। दीवाली 2017 पर अजय देवगन की गोलमाल, अक्षय कुमार की 2.0 और आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार रिलीज़ हो रही थी।

अब अक्षय कुमार ने जनवरी 2018 की ओपनिंग करने का मन बना लिया है लेकिन क्या उन्हें पता था कि उनके दोस्त नीरज पांडे की फिल्म भी इसी दिन रिलीज़ हो रही है। वैसे तो बॉलीवुड में दोस्ती टूटती है तो कैसा धमाका होता है यहां देखिए।

लेकिन अक्षय और नीरज पांडे स्पेशल 26, बेबी औऱ नाम शबाना जैसी फिल्में दे चुके हैं। टॉयलेट एक प्रेम इस साल रिलीज़ हो रही है और शाहरूख खान के साथ क्लैश कर रही है तो दूसरी तरफ क्रैक के ऊपर कॉपी से लेकर डिब्बाबंद होने की खबरें बन रही हैं।

वैसे जनवरी ओपनिंग और रिपब्लिक डे बॉक्स ऑफिस पर कितनी शानदार तारीख है जान लीजिए यहां -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X