महादानी अक्षय कुमार के सोशल मीडिया पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार-टॉप पर सलमान खान- ये एक्टर सबसे पीछे
कोरोना वायरस के बीच अक्षय कुमार ने महादान करके फैंस व तमाम लोगों को खुश कर दिया था। अभी भी लोग भूला नहीं पाए हैं कि कैसे अक्षय कुमार ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 25 करोड़ जैसी बड़ी रकम का ऐलान किया था। इसके बाद अक्षय कुमार को फैंस का खूब प्यार भी मिला। तभी तो उनके फॉलअर्स की संख्या में इज़ाफा हुआ है। लॉकडाउन में अब अक्षय कुमार का सोशल मीडिया परिवार बढ़कर 10 करोड़ हो चुका है।
अक्षय कुमार के ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक के फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन हो चुकी है। इन दिनों लगातार वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और कोरोना के खिलाफ फैंस को जागरुक कर रहे हैं। इसके साथ ही वह कोरोना की जंग में दिनरात काम करने वाले लोगों को भी सराहा रहे हैं।
अक्षय कुमार ने बेशक 10 करोड़ का आंकड़ा छू लिया हो लेकिन अभी भी सबसे ज्यादा फॉलोअर्स सलमान खान के पास हैं। बॉलीवुड के एक्टर में सलमान खान फॉलोअर्स की लिस्ट में नंबर वन पर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











