सलमान, आमिर के बाद- अब अक्षय कुमार की बिग बजट फिल्म- 12 दिन बाद धमाका
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 सिर्फ 12 दिनों के बाद सिनेमाघरों में होगी। फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है। जाहिर तौर पर इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान की रेस 3 और आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद अब अक्षय कुमार की इस बड़ी फिल्म से उम्मीदें हैं। फिल्म से 1000 करोड़ तक कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
गुस्से में बैठी हैं आलिया भट्ट और अपने फोन में व्यस्त हैं रणबीर कपूर!
खास बात है कि 2.0 से अक्षय कुमार दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत एक दूसरे से टक्कर लेते दिखेंगे। ट्रेलर से ही साफ है कि फिल्म में कुछ धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस डाले गए हैं।

साथ ही अक्षय कुमार का एक नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जहां वह भयानक विलेन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स से साफ है कि फिल्म में अक्षय कुमार के पास गजब की शक्ति है और वे दुनिया को तहस नहस करने निकले हैं। पहली बार अक्षय कुमार ने इस तरह का किरदार निभाया है। जहां वीएफएक्स का इतना प्रयोग किया गया है।
ओवरसीज में भी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का बुरा हाल- जानें कलेक्शन
600 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी यह फिल्म लगभग 7000 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। बता दें, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भी वर्ल्डवाइड 7000 स्क्रीन पर ही रिलीज हुई थी। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि आमिर- अमिताभ के बाद.... अक्षय कुमार- रजनीकांत की यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।
अपने बजट की वजह से फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 1000 करोड़ का बिजनेस करना पड़ेगा। फिल्म के ट्रेलर को काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है.. जिसके बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन मुश्किल दिखता है।
एस शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग 600 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार की गई है। महीनों से पोस्टपोन के बाद अब यह फाइनली रिलीज हो रही है.. लिहाजा, फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications












