हिना खान के बाद इस हीरोइन ने BF से रचाई शादी, लाल-गुलाबी छोड़ सफेद जोड़े मे लोगो को लगी बिगड़ैल दुलहन

Shazahn Padamsee Wedding

Housefull Actress Shazahn Padamsee Wedding: शादी की सीजन आते ही फिल्म इंडस्ट्री से भी आए दिन गुड न्यूज़ आती ही रहती हैं। हाल ही में हिना खान ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया था। वहीं अभी लोग हिना खान की तस्वीरों को निहारने में ही बिजी थे कि अब हाऊसफुल 2 की एक्ट्रेस शाज़ान पदमसी ने भी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को धप्पा कर दिया है।

शाज़ान पदमसी ने अपने बचपन के दोस्त से शादी रचाई है। शादी की तस्वीरें सामने आती ही बधाईयों और शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसके साथ ही शाज़ान पदमसी का वेडिंग लुक भी जमकर तारीफें बटोर रहा है।

लाल-गुलाबी डिच कर शाज़ान पदमसी ने प्योर व्हाट बेस के जोड़े को चुना जिसने उन्हें एकदम अगल दुल्हन बनाया। शाज़ान पदमसी ने एक शानदार आइवरी लहंगा पहना था जिसमें ब्लश पिंक के अंडरटोन्स थे। कढ़ाई और चमकदार सीक्विन्स के साथ मैचिंग दुपट्टा और ब्लाउज ने उनके ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया।

वहीं, आशीष कनकिया ने शादी के लिए शाज़ान पदमसी के आउटफिट से मैच करते हुए एक आइवरी डिज़ाइनर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना था। एक वीडियो में, शाज़ान और आशीष को 7 फेरे की रस्मों को पूरा करते हुए देखा जा सकता है। जबकि एक और वीडियो में दुल्हन की एंट्री को दिखाया गया है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, शाज़ान और आशीष का वेडिंग रिसेप्शन 7 जून को होने की संभावना है।

बता दें कि शाज़ान पदमसी और आशीष कनकिया की इस साल जनवरी में रोका सेरेमनी हुई थी। एक इंटरव्यू में, शाज़ान ने कहा था कि आशीष का परिवार बहुत प्यारा है। शाज़ान ने आशीष से अपने बचपन में मुलाकात की थी। वे दोस्त बने और धीरे-धीरे प्यार में पड़ गए। उन्होंने नवंबर 2024 में सगाई भी की थी।

बात करें वर्कफ्रंट की, तो शाजान पदमसी 'हाउसफुल 2', रॉकेट सिंह - सेल्समैन ऑफ द ईयर, दिल तो बच्चा है जी, मसाला, सॉलिड पटेल्स समेत कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार एक वेब सीरीज 'है जुनून' में देखा गया था।

More from Filmibeat

Read more about: shazahn padamsee bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X