तीस मार खां में अक्षय खन्ना का आश्चर्यजनक प्रदर्शन
तीस मार खां की गैलरी
उन्होंने कहा, "उन्होंने अनुरोध किया था कि उनके किरदार का प्रचार न किया जाए और दर्शक सीधे फिल्म में ही उन्हें देखें। वह बहुत एकांतप्रिय हैं इसीलिए वह ऐसे हैं। मैं भी उनकी इज्जत करती हूं।" मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म में एक ठग की भूमिका की है। उन्हीं के नाम पर फिल्म का नाम 'तीस मार खां' रखा गया है। वह अपने आप को अपराधी कलाकार मानते हैं। वैसे उनका किरदार नकारात्मक नहीं है।
फरहा के मुताबिक "यह नकारात्मक किरदार नहीं है, यह मजाकिया किरदार है। वह आधे रॉबिन हुड हैं क्योंकि वह धन लूटता है लेकिन उसे अपने लिए रखता है।" फिल्म में कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया एक आइटम नंबर 'शीला की जवानी' है। फरहा कहती हैं कि यह गीत 'दबंग' के आइटम नंबर 'मुन्नी बदनाम हुई' से बहुत अलग है। फरहा ने कहा 'मुन्नी बदनाम' ग्रामीण भारत का देहाती गीत है, 'शीला की जवानी' एक भोजपुरी गीत का शिकागो संस्करण है। फरहा ने कहा कि कैटरीना ने इस गीत में बहुत खूबसूरत नृत्य किया है।


Click it and Unblock the Notifications
